- Hindi News »
- India »
- Happy Birthday Ys Jagan Mohan Reddy Andhra Pradesh Cm Ys Jaganmohan Reddys 49th Birthday Today Know Some Important Things Related To Him
वाईएस जगनमोहन रेड्डी का 49वां जन्मदिन आज, जानें उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें
- Written By: आसिफ सईद

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) आज अपना 49वां जन्मदिन (YS Jagan Mohan Reddy Birthday) मना रहे हैं। वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी (YSR Reddy) के बेटे हैं। साल 2009 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी (Former Chief Minister YSR Reddy) की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचलों के बीच वाई एस जगनमोहन रेड्डी की राजनीति में सक्रियता दिखाई देने लगी थी। उन्होंने 2011 में कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बीच अपनी पार्टी का गठन किया था।
जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी। वह साल 2009 में वो कडप्पा लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने थे। वाई एस जगनमोहन रेड्डी का जन्म 21 दिसंबर 1972 को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के पुलिवेन्दुला गांव में हुआ था। वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने निजाम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
विधानसभा में विपक्ष के नेता और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में रेड्डी ने नवंबर 2017 को कडप्पा जिले के इदुपुलापाया में प्रजा संकल्प यात्रा नामक अपनी 3,000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की थी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने इस दौरान 430 दिनों में पूरे राज्य में 125 विधानसभा क्षेत्रों में वह गए थे और 9 जनवरी 2019 को उन्होंने अपनी इस यात्रा को समाप्त किया था।
सम्बंधित ख़बरें
TMC- कांग्रेस विलय की अटकलों पर RJD का बड़ा बयान, कहा- ममता दीदी को कमजोर समझना भूल होगी..
‘न सुशासन, न नीति और न नीयत’, NDA कॉन्क्लेव में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी; चुन-चुनकर किया हमला
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, EC से निराश कांग्रेस अब जाएगी सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति से मिलेंगे विधायक
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज, जबलपुर में कांग्रेस का धरना, भाजपा पर लगाए सीट चोरी के आरोप
अप्रैल और मई में हुए 2019 के राष्ट्रीय और राज्य के चुनाव में, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में जीत हासिल की और आंध्र प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीटों में से 151 और 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की। वाई एस ने 30 मई 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू हुईं।
इन योजनाओं में जगन्नाथ अम्मा वोडी और नवरत्नालु जैसी कल्याणकारी योजनाओं शामिल हैं। जगन्नाथ अम्मा वोडी गरीबी रेखा से नीचे की माताओं या अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। जबकि नवरत्नालु किसानों, महिलाओं, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा और विशेष श्रेणी की स्थिति को कवर करने वाली नौ कल्याणकारी योजनाओं का एक संग्रह है।
Happy birthday ys jagan mohan reddy andhra pradesh cm ys jaganmohan reddys 49th birthday today know some important things related to him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज: आंधी और बारिश का दौर जारी, आज 34 जिलों में अलर्ट, गर्मी का भी असर
Jun 11, 2026 | 07:22 AMचीन के गुआंग्शी में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी
Jun 11, 2026 | 07:20 AMबॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ का फैसला: विदर्भ में 15 जून से स्कूल शुरू करने का आदेश रद्द, सरकार को झटका
Jun 11, 2026 | 07:19 AMFIFA World Cup 2026: ईरान की चेतावनी, बिना इजाजत वाले झंडे और टीम के खिलाफ नारेबाजी पर रोक सकते हैं मैच
Jun 11, 2026 | 07:18 AMयवतमाल में किसानों का हल्लाबोल आंदोलन, फसल बीमा और कर्जमाफी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान
Jun 11, 2026 | 07:18 AMDurgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Jun 11, 2026 | 07:17 AMVastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है नकारात्मकता
Jun 11, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














