-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Haj Yatra 2022 Saudi Arabia To Decide On Haj Yatra Date Says Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi
हज यात्रा को लेकर हम पूरी तरह तैयार, बस सउदी सरकार के फैसले का इंतजार: मुख्तार अब्बास नकवी
- Written By: सुभाष यादव

मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने मंगलवार को कहा कि इस साल हज की यात्रा (Haj Yatra 2022) के लिए भारत सरकार ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है और वह इस संबंध में सउदी अरब की सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान एक सदस्य की ओर से दो साल से हज की यात्रा ना होने का मुद्दा उठाए जाने के जवाब में नकवी ने यह बात कही।
नकवी ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो वर्ष से भारतीय हज यात्रा पर नहीं जा सके हैं। इस बार हम कोशिश कर रहे हैं। हमारी तैयारियां हैं।” उन्होंने कहा कि हज यात्रा सऊदी अरब में होती है और इस बारे में निर्णय लेने का काम वहां की सरकार का है। उन्होंने कहा, ‘‘सऊदी सरकार को तय करना है कि हज यात्रा कब होगी और कितने लोग हिंदुस्तान से जाएंगे। सऊदी अरब की सरकार जैसे ही यह तय करेगी, हम उसके साथ हैं। हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।”
सम्बंधित ख़बरें
HAJ 2027: संभाजीनगर से 1,151 यात्री चयनित, 1,301 वेटिंग लिस्ट में, जानें कबतक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
हज यात्रियों को मिली बड़ी राहत: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 24 जुलाई तक करें अप्लाई
संभाजीनगर में Haj House के मूल उद्देश्य पर मंडरा रहा संकट, कर्मचारी कमी और प्रशासनिक अव्यवस्था से बढ़ी चिंताएं
जालना: हज 2026 में यात्रियों को झटका, टिकट कन्फर्म के बाद 10,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क पर उठे सवाल
नकवी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद रिकॉर्ड दो लाख से ज्यादा हज यात्री हिंदुस्तान से हज यात्रा करने गए हैं। इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पिछले दो साल से कोविड-19 की वजह से हज यात्रा नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने यात्रा के लिए फॉर्म भर कर जमा कर दिया है लेकिन मगर अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि हज कमेटी में 11 सदस्यों को नामित किया गया है और इसमें कुछ खामियां रह गई है। उन्होंने कहा कि चार संयुक्त सचिवों को वोट देने का अधिकार नहीं है और नो सदस्य अलग-अलग राज्यों से चुनकर लाते हैं, उनका अभी तक चुनाव नहीं हो सका है। आंध्र प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य वाई एस चौधरी ने शून्काल के दौरान पोलावरम परियोजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की वास्तविक परकल्पना आजादी से पहले की गई थी और फिर 1980 में इसकी आधारशिला रखी गई।
उन्होंने कहा कि इसके बाद की सरकारों ने लगातार इस परियोजना केा नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी ने बगैर अनुमति लिए ही परियोजना को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बाद में उनकी मृत्यु के बाद राज्य सरकार ने इस परियोजना का ठेका एक ऐसी कंपनी को दे दिया जो पात्र ही नहीं थी। चौधरी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद केंद्र सरकार ने इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में स्वीकार करने और इसे पूरा करने पर सहमति जताई है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा ना होने से आंध्र प्रदेश को बहुत नुकसान हो रहा है लिहाजा केंद्र सरकार को इस परियोजना अपने हाथ में लेकर पूरा करना चाहिए। कांग्रेस की रजनी पाटिल ने गुजरात में गिर के जंगलों में बसे एशियाई शेरों के लिए देश के कुछ चुनिंदा स्थानों पर बसेरा बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एशियाई शेर भारत के लोगों को बहुत प्रिय हैं। इसलिए इन्हें एक स्थान पर नहीं रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘उनके लिए अलग-अलग बसेरे बनाए जाने से शेरों का संरक्षण भी हो सकेगा।” तेलूगू देशम पार्टी के कनकमेदला रवींद्र कुमार ने अमरावती ही आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी यह स्थिति अब स्पष्ट हो चुकी है लिहाजा केंद्र सरकार व विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों को वहां अपने कार्यालय बनाने की काम शुरु कर देना चाहिए ताकि इससे वहां लोगों को रोजगार मिल सके। (एजेंसी)
Haj yatra 2022 saudi arabia to decide on haj yatra date says union minister mukhtar abbas naqvi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














