H-1B Visa: वन-टाइम फीस, पुराने वीजा धारकों पर क्या असर? अमेरिका से ट्रंप प्रशासन का आ गया स्पष्टीकरण
हाल ही में अमेरिका की ओर से वीजा पर लिए गए फैसले से देशभर में चर्चाओं का माहौल गरम है। अगर आप भी पूरी तरह कंफ्यूज हैं कि ये निमय किस पर लागू होंगे, कितने पैसे लगेंगे, अब क्या होगा? तो पढ़िए ये खबर…
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- सोशल मीडिया
H-1B Visa Update: अमेरिका ने H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर की फीस तय की है। व्हाइट हाउस और USCIS ने स्पष्ट किया कि यह सालाना नहीं बल्कि एक बार ही वसूली जाएगी। नया नियम सिर्फ नए आवेदन पर लागू होगा, मौजूदा धारकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
H-1B वीजा पर अमेरिका के नए फैसले को लेकर उठे भ्रम को ट्रंप प्रशासन ने दूर कर दिया है। व्हाइट हाउस और USCIS ने कहा है कि यह 1 लाख डॉलर की भारी भरकम फीस केवल नए वीजा आवेदकों पर लागू होगी और सिर्फ एक बार ही ली जाएगी। पुराने वीजा धारकों और विदेश में रह रहे लोगों को इस नियम से कोई परेशानी नहीं होगी।
व्हाइट हाउस का सामने आया बयान
व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने कहा कि यह फीस सालाना नहीं है, बल्कि वन-टाइम पेमेंट है। यह नियम केवल नए पिटीशनों पर लागू होगा। मौजूदा वीजा धारकों या वे लोग जो विदेश में रहते हैं, उन्हें इस फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। लेविट के अनुसार, वीजा रिन्यूअल या पहले से जारी वीजा इस फैसले के दायरे से बाहर रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागरिकता बेचकर पैसा कमाने चलते थे ट्रंप…4 महीने में ही गोल्ड कार्ड वीजा फ्लॉप, सिर्फ 1 शख्स को मिली मंजूरी
ईरान से जंग के बीच भारत पर ‘टैरिफ बम’ गिराने की तैयारी में ट्रंप, चीन समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच
Pax Silica क्या है? अमेरिका ने भारत को दिया इसमें शामिल होने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते
Operation Meltdown: नशा मुक्ति में भारत-US का बड़ा एक्शन, 200 से ज्यादा अवैध ऑनलाइन फार्मेसी डोमेन किए गए जब्त
USCIS ने भी दी सफाई
USCIS (यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज) ने भी साफ किया है कि नया नियम केवल उन्हीं पिटीशनों पर लागू होगा जो अभी दायर नहीं किए गए हैं। इसका मतलब है कि मौजूदा H-1B वीजा धारकों को न तो अमेरिका आने-जाने पर कोई दिक्कत होगी और न ही उन्हें किसी भी तरह की नई फीस देनी होगी।
सिर्फ नए आवेदकों पर होगा असर
अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि जो लोग भारत से अमेरिका जा रहे हैं या वहां से लौट रहे हैं, उन्हें किसी तरह की हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है। यह 1 लाख डॉलर की फीस केवल नए वीजा धारकों और आने वाले आवेदन चक्र (लॉटरी साइकिल) पर लागू होगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से आसार, जानिए कब होगी मॉनसून की विदाई?
भारतीय दूतावास की हेल्पलाइन जारी
इस बीच अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। भारतीय नागरिक इमरजेंसी मामलों में +1-202-550-9931 पर कॉल या व्हाट्सऐप कर सकते हैं। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर केवल आपातकालीन सहायता के लिए उपलब्ध है।
