Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा: गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में हैं सबसे अधिक मतदाता, जाने वोटर्स की संख्या

  • By मनोज पांडे
Updated On: Apr 29, 2024 | 12:15 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 25 लाख से अधिक मतदाताओं के साथ गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में राज्य में किसी भी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मुकाबले सबसे अधिक मतदाता हैं। गुरुग्राम में 25,46,916 मतदाता हैं जिनमें से 13,47,521 पुरुष, 11,99,317 महिला और 78 ट्रांसजेंडर हैं जबकि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 24,14,168 मतदाता हैं जिनमें से 13,10,206 पुरुष, 11,03,844 महिला और 118 ट्रांसजेंडर हैं।

हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 25 मई को होगा। मतगणना चार जून को होगी। चुनाव के लिए अधिसूचना आज यानी सोमवार को जारी कर दी गई। नामांकन दाखिल करने की समयसीमा छह जून है। सात जून को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और उम्मीदवार नौ मई तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। हरियाणा में 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने कहा, इस बार लक्ष्य है कि मतदान कम से कम 75 प्रतिशत तक बढ़े। उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्वाचन आयोग ने क्यू एप’ में मतदाता की जानकारी देना, विवाह निमंत्रण पत्रों की तरह मतदाताओं को मतदान निमंत्रण पत्र भेजना और गुरुग्राम की बहुमंजिला सोसायटी में 31 मतदान बूथ लगाने समेत कई विशिष्ट कदम उठाए हैं।

10 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, हैरान कर देगी वजह

हरियाणा में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे

फरीदाबाद में दो गुटों में पत्थरबाजी, महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल, देखें VIDEO

बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

उन्होंने बताया कि राज्य में 10 लोकसभा सीटों पर 1,99,81,982 लोग मतदान के पात्र हैं। अग्रवाल के अनुसार अंबाला में 10,51,443 पुरुष मतदाता, 9,35,635 महिला मतदाता और 76 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 9,38,029 पुरुष मतदाता, 8,50,439 महिला मतदाता और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, जबकि सिरसा संसदीय क्षेत्र में 10,20,510 पुरुष मतदाता, 9,11,339 महिला मतदाता और 41 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में 9,52,598 पुरुष मतदाता, 8,32,569 महिला मतदाता और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, जबकि करनाल में 11,03,606 पुरुष मतदाता, 9,92,721 महिला मतदाता और 37 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

सोनीपत में 9,40,969 पुरुष मतदाता, 8,20,483 महिला मतदाता और 44 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। अग्रवाल ने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 18,83,383 है, जिनमें से 9,96,702 पुरुष, 8,86,660 महिला और 21 ट्रांसजेंडर पंजीकृत मतदाता हैं। इसी प्रकार, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 17,86,942 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 9,42,692 पुरुष, 8,44,237 महिलाएं और 13 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले के मतदान केंद्रों पर ठंडे पानी, कूलर-पंखे और तंबू के इंतजाम समेत अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग (PWD) मतदाताओं की सहायता के लिए व्हीलचेयर और छाया की व्यवस्था की जाएगी। (एजेंसी)

Gurugram has highest voter count in haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2024 | 12:14 PM

Topics:  

  • Gurugram
  • Haryana
  • Lok Sabha Elections 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.