Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड में किया बरी

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में गुरमीत राम रहीम समेत पांच और लोगों को बरी किया है। इस हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट पंचकूला ने 2021 में गुरमीत राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई थी और 31 लाख का जुर्माना लगाया था। साल 2002 में रंजीत सिंह की हत्या हुई थी।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 28, 2024 | 01:08 PM

नायाब सैनी-डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में आज यानी मंगलवार को बरी कर दिया। सिरसा में स्थित डेरा का प्रमुख अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।

आज मामले बाबत डेरा प्रमुख के वकील जितेंद्र खुराना ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने रंजीत सिंह हत्या मामले में उनके मुवक्किल को बरी कर दिया है।” केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 2021 में राम रहीम और चार अन्य को 19 साल पुराने रंजीत सिंह हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी थी।

10 जुलाई 2002 की घटना

पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसकी एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध रूप से शामिल होने को लेकर हत्या कर दी गयी थी जिसमें बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम कैसे महिलाओं का यौन शोषण कर रहा है। पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम ने उच्च न्यायालय में अपील की थी।

सम्बंधित ख़बरें

बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार सुनारिया जेल से आया बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ दायर याचिका खारिज, 30 दिन की पैरोल के बाद गुरमीत राम रहीम जेल रवाना

गुरमीत के ऊपर अब भी कई मामले

गौरतलब है कि, गुरमीत राम रहीम के ऊपर फिलहाल कई मामले चल रहे हैं। पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट 2017 में गुरमीत राम रहीम को दो महिला शिष्यों से बलात्कार करने का दोषी ठहराया था और 20 साल की कैद की सजा सुनाई थी। इसी सीबीआई कोर्ट ने फिर 2019 को सिरसा के पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के मामले में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इन तमाम आरोपों के चलते गुरमीत पिछले कुछ साल से जेल में बंद हैं। हालांकी इस दौरान उन्हें कई बार पैरोल मिली। इन पैरोल पर वो कई बार जेल से बाहर भी रहे। देखा जाए तो पिछले चार साल में गुरमीत करीब 7 महीने से ज्यादा ही जेल से बाहर रहे हैं।

Gurmeet ram rahim acquint high court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2024 | 12:41 PM

Topics:  

  • gurmeet ram rahim singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.