Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात: बुलेट ट्रेन परियोजना कार्य के दौरान गिरा ‘गर्डर लॉन्चर’, एक मजदुर की मौत, छह घायल

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 03, 2023 | 07:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

वडोदरा. गुजरात के वडोदरा जिले में कर्जन के निकट बृहस्पतिवार को बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण के दौरान ‘गर्डर लॉन्चर’ गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह कंबोला गांव के पास हुई।

इस हादसे से दो दिन पहले पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में मंगलवार तड़के समृद्धि एक्सप्रेस-वे के लिए एक पुल के निर्माण के दौरान एक ‘गर्डर लॉन्चर’ (गर्डर को उठाने वाली मशीन) गिरने से 10 मजदूरों सहित 20 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कर्जन क्षेत्र के विधायक अक्षय पटेल ने संवाददाताओं को बताया, “मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य फिलहाल कर्जन तालुका के कंबोला गांव में जारी है। कुछ तकनीकी समस्या के कारण एक गर्डर लॉन्चर श्रमिकों पर गिर गया।”

उन्होंने कहा, “इस हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।”

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का क्रियान्वयन कर रही ‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (एनएचएसआरसीएल) ने एक बयान में कहा कि एक श्रमिक जो व्हीलबेस की जांच करने की कोशिश कर रहा था, उसमें फंस गया और उसकी मौत हो गई।

बयान में कहा गया, “वडोदरा के पास कर्जन में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर निर्माण स्थल के एमएएचएसआर सी-4 पैकेज में, एक गर्डर लॉन्चर 14 किमी की गर्डर लॉन्चिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद वडोदरा के पास अपने नए लॉन्चिंग स्थान पर पहुंच गया है।”

बयान के अनुसार, “मामूली रूप से घायल छह अन्य श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनएचएसआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।” (एजेंसी)

Gujarat girder launcher fell during bullet train project work one laborer killed six injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2023 | 07:28 PM

Topics:  

  • Bullet Train

सम्बंधित ख़बरें

1

सिर्फ 2 घंटे में अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा, जल्द शुरू होगी बुलेट ट्रेन; रेल मंत्री ने बताया प्लान

2

अब मुंबई से अहमदाबाद… PM मोदी आज देखने जा रहे बुलेट ट्रेन की फैक्ट्री, गिफ्ट में मिलेंगी दो Train

3

हाई स्पीड में तेजी से आगे बढ़ रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, गुजरात में पूरा हुआ ज्यादातर काम

4

तैयार हो जाइए! सिर्फ 2.5 घंटे दिल्‍ली से पटना… हवाई जहाज को टक्कर देगी ये नई ट्रेन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.