Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकार ने घरेलू, अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों पर लगी रोक तीन मई तक बढ़ाई

नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू व्यावसायिक यात्री उड़ान सेवाओं पर तीन मई की मध्यरात्रि तक रोक रहेगी।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Apr 14, 2020 | 03:39 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली, नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू व्यावसायिक यात्री उड़ान सेवाओं पर तीन मई की मध्यरात्रि तक रोक रहेगी। यह फैसला लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार की घोषणा के बाद किया गया है। इससे पहले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री विमान सेवाओं पर 25 मार्च से 14 अप्रैल तक रोक लगाई गई थी। मंत्रालय ने ट्वीट किया, “सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन तीन मई 2020 रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेगा।”

मंत्रालय के ट्वीट के बाद नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि बंदी तीन मई तक बढ़ाने के पीछे वाजिब कारण थे। मंत्री ने ट्वीट किया, “हम बाद में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों दोनों पर लगे प्रतिबंध हटाने के बारे में सोच सकते हैं। हम उन लोगों की समस्या को समझ सकते हैं जिन्हें यात्रा करने की जरूरत है और उनसे हमारे साथ इसका सामना करने का अनुरोध करते हैं।” कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते नागर विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है।

इससे पहले, एयर डेक्कन इस संकट का नया शिकार हुई है जिसने विमान परिचालन अनिश्चित काल तक बंद रखने की घोषणा करने के साथ ही सभी कर्मचारियों से बिना वेतन के अवकाश पर जाने को कहा है। कोरोना संकट के चलते राजस्व में भारी गिरावट के बाद, इंडिगो ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है और विस्तारा ने मार्च में वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए तीन दिन का वेतन रहित अनिवार्य अवकाश की घोषणा की है। स्पाइसजेट ने कहा है कि उसके कर्मचारियों के वेतन में 10 से 30 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी और एअर इंडिया ने कैबिन क्रू को छोड़ कर प्रत्येक कर्मचारी के लिए आने वाले तीन महीनों के लिए भत्ते में 10 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। गोएयर ने अपने कर्मचारियों का वेतन काटा है, अपने विदेशी पायलटों को निकाल दिया है और बारी-बारी से कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी देने की योजना शुरू की है। 

सम्बंधित ख़बरें

श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री, 2 मई से आम जनता को मिलेगा लाभ

नागपुर: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, स्टाफ पर गंभीर आरोप; डागा अस्पताल केस में जांच समिति गठित

Dadasaheb Phalke ने पत्नी के गहने गिरवी रखकर बनाई ‘राजा हरिश्चंद्र’, ऐसे पड़ी भारतीय सिनेमा की नींव

MVA में महा-संग्राम, Ambadas Danve के नाम पर कांग्रेस बिफरी, क्या फिर मैके लौटेंगे उद्धव ठाकरे?

Government extends ban on domestic international passenger aircraft till may 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2020 | 03:39 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.