सरकार ने सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का किया फैसला, जल्द आएंगे जेल से बाहर
Sonam Wangchuk: सरकार ने सोनम वांगचुक की हिरासत को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है। यह जानकारी 14 मार्च 2026 को सरकार की ओर से जारी बयान में दी गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सोनम वांगचुक (Image- Social Media)
Sonam Wangchuk Detention Revoked: केंद्र सरकार ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की हिरासत को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है। यह जानकारी 14 मार्च 2026 को सरकार की ओर से जारी बयान में दी गई। सरकार के मुताबिक, 24 सितंबर 2025 को लेह में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 26 सितंबर 2025 को वांगचुक को एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया था। अब तक वह अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर चुके थे।
बता दें कि 24 सितंबर 2025 को लेह में हुई हिंसा भड़काने के आरोप में 26 सितंबर को वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से वे जोधपुर जेल में बंद हैं। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। अब लगभग साढ़े पांच महीने, यानी करीब 170 दिन बाद उनकी रिहाई होने वाली है।
विरोध प्रदर्शनों से माहौल खराब
सरकार ने कहा कि लद्दाख में अलग-अलग समूहों और समाज के नेताओं से लगातार बातचीत की जा रही है, ताकि लोगों की चिंताओं और मांगों का समाधान निकाला जा सके। लेकिन हाल के बंद और विरोध प्रदर्शनों से इलाके का शांत माहौल प्रभावित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Dominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
बयान में कहा गया है कि इन विरोध प्रदर्शनों का असर छात्रों, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं, व्यापारियों, पर्यटन से जुड़े लोगों और पर्यटकों पर भी पड़ा है। इससे लद्दाख की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल में किसी को आनंद नहीं आता
लद्दाख की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे
सरकार का कहना है कि लद्दाख में शांति और आपसी भरोसे का माहौल बनाना जरूरी है, ताकि सभी पक्षों के साथ सकारात्मक बातचीत हो सके। इसी उद्देश्य से विचार-विमर्श के बाद सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने यह भी दोहराया कि लद्दाख की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाते रहेंगे और उम्मीद जताई कि बातचीत और सहयोग के जरिए क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का समाधान निकाला जाएगा।
