Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Goa Nightclub: थाईलैंड से दिल्ली लाए गए अग्निकांड के आरोपी, गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को दबोचा

Luthra Brothers: भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद थाईलैंड के प्राधिकारियों ने 11 दिसंबर को फुकेट में लूथरा बंधुओं को हिरासत में लिया। भारतीय मिशन इस मामले में थाइलैंड सरकार के लगातार संपर्क में है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 16, 2025 | 02:57 PM

गौरव लूथरा और सौरव लूथरा, (सोर्स-ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Goa Nightclub Fire Case: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। 6 दिसंबर को नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत के बाद ये दोनों थाइलैंड भाग गए थे। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के सह-मालिक हैं। आग की घटना के तुरंत बाद वे थाईलैंड के फुकेट चले गए थे। उनके खिलाफ ‘इंटरपोल’ का ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था।

भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद थाईलैंड के प्राधिकारियों ने 11 दिसंबर को फुकेट में लूथरा बंधुओं को हिरासत में लिया। भारतीय मिशन इस मामले में थाइलैंड सरकार के लगातार संपर्क में है। थाईलैंड से भारत पहुंचे लूथरा ब्रदर्स को गोवा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

अग्निकांड मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं 5 लोग

ऑनलाइन शेयर कई वीडियो में लूथरा बंधुओं को थाइलैंड से रवाना होने से पहले बैंकॉक हवाई अड्डे पर देखा गया। उनके भारत पहुंचने पर उन्हें भारतीय प्राधिकारियों को सौंप दिया गया ताकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। गोवा पुलिस आग लगने की इस घटना के संबंध में पहले ही पांच प्रबंधकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 4 फरवरी: SIR मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा…युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता

उत्तराखंड के कालसी में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे से मची चीख-पुकार, कई लोगों के मौत की आशंका

आज की ताजा खबर 2 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

अब दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा और फिर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट से दोनों आरोपियों की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी. अधिकारियों ने साफ किया है कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं गई थी और लूथरा ब्रदर्स की कस्टडी केवल दिल्ली में ही ली जाएगी.

आज रात गोवा ले जाया जाएगा

योजना के मुताबिक ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दोनों भाइयों को आज देर रात गोवा लाया जाएगा। गोवा पहुंचते ही उन्हें सीधे अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां उनसे इस मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों को 17 दिसंबर को मापुसा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले का भारत से कनेक्शन! नए खुलासे से मचा हड़कंप, जांच में जुटी एजेंसियां

सरकार ने बनाई विशेष कानूनी टीम

इस बीच गोवा सरकार ने मामले की मजबूती से पैरवी के लिए कानून विभाग और अभियोजन विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक विशेष कानूनी टीम का गठन किया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 लगाई है, जिसके तहत अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है। जांच अधिकारी लूथरा ब्रदर्स पर लगे सभी आरोपों और नियम उल्लंघनों से जुड़े सबूत जुटा रहे हैं, ताकि अदालत में एक मजबूत मामला पेश किया जा सके।

Goa police arrest luthra brothers accused in the fire tragedy brought to delhi from thailand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 02:57 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Fire Breakout
  • Goa

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.