थाईलैंड भागे नाइटक्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स का ‘विक्टिम कार्ड’, कोर्ट में दीं 5 हैरान करने वाली दलीलें
Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देश छोड़कर थाईलैंड भागे सौरभ और गौरव लूथरा ने अब कानूनी दांवपेच शुरू कर दिए हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा
लूथरा भाइयों ने गिरफ्तारी से बचने कोर्ट में दीं दलीलें (फोटो- सोशल मीडिया)
Goa Nightclub Owner Luthra Brothers Bail Plea: गोवा के अर्पोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देश छोड़कर थाईलैंड भागे सौरभ और गौरव लूथरा ने अब कानूनी दांवपेच शुरू कर दिए हैं। 25 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस की रडार पर आए इन भाइयों ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। गिरफ्तारी के डर से विदेश बैठे लूथरा बंधुओं ने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताते हुए अजीबोगरीब दलीलें दी हैं और कहा है कि वे तो खुद इस हादसे के पीड़ित हैं।
दिल्ली की अदालत ने लूथरा भाइयों को तुरंत राहत देने से इनकार कर दिया है और इस मामले में गोवा सरकार से जवाब मांगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के महज पांच घंटे के भीतर ही दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट पकड़कर बैंकॉक निकल गए थे। हालांकि, भारतीय एजेंसियां अब थाईलैंड के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द डिपोर्ट किया जा सके। उधर, पुलिस ने उनके खिलाफ इंटरपोल से ब्लू नोटिस भी जारी करवा दिया है, जिससे उनकी वतन वापसी की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
‘मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, यह विच-हंट है’
कोर्ट में सुनवाई के दौरान लूथरा भाइयों की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा और तनवीर अहमद मीर ने बचाव में कई दलीलें पेश कीं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि सौरभ लूथरा मिर्गी और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, इसलिए उनकी सेहत का ख्याल रखा जाना चाहिए। वकीलों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके मुवक्किलों के खिलाफ ‘विच-हंट’ यानी जानबूझकर निशाना बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। उनका तर्क है कि लूथरा भाई क्लब के मालिक नहीं बल्कि सिर्फ लाइसेंसी हैं और हादसे के वक्त वहां मौजूद भी नहीं थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘दंगाइयों को पता है अंजाम’… योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला-VIDEO
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
यह भी पढ़ें: पटेल के 28 वोट पर भारी पड़े नेहरू के 2 वोट? अमित शाह ने संसद में सुना दी ‘वोट चोरी’ की अनसुनी कहानी
मैनेजर जिम्मेदार, हमें भारत आने का मौका दें
लूथरा बंधुओं का कहना है कि क्लब का रोजमर्रा का कामकाज उनके पार्टनर और मैनेजर संभालते थे, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, इसलिए सारी जिम्मेदारी उन पर थोपना गलत है। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उन्हें थाईलैंड से सुरक्षित भारत लौटने का संरक्षण दिया जाए ताकि वे गोवा की अदालत में अपना पक्ष रख सकें और राहत मांग सकें। सौरभ लूथरा ने अपनी याचिका में यह सफाई भी दी है कि वह घटना से एक दिन पहले ही बिजनेस मीटिंग के लिए विदेश जाने की योजना बना चुके थे और उनका भागने का कोई इरादा नहीं था।
