जिस IndiGo ने पूरे देश में मचाया हाहाकार, उसी से विदेश भागे गोवा अग्निकांड के आरोपी; हुआ बड़ा खुलासा
Goa Fire Case: गोवा में हाल ही में हुई रोमियो लेन अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लुथरा घटना के पांच घंटे बाद मुंबई से इंडिगो की ही फ्लाइट फ्लाइट पकड़कर थाईलैंड के फुकेट भाग गए।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
IndiGo Crisis and Goa Club Fire: एक तरफ इंडिगो फ्लाइट्स धड़ाधड़ कैंसिल हो रही हैं। समूचे देश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ गोवा में हाल ही में हुई रोमियो लेन अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लुथरा घटना के पांच घंटे बाद मुंबई से इंडिगो की ही फ्लाइट फ्लाइट पकड़कर थाईलैंड के फुकेट भाग गए।
गोवा पुलिस ने इस मामले पर एक बयान जारी किया है। पुलिस अभी उनके ठिकानों और विदेश भागने के पूरे प्रोसेस की जांच कर रही है। आगे की जांच चल रही है, और अधिकारियों ने इंटरनेशनल मदद लेने का भी प्लान बनाया है। गोवा पुलिस के बयान में कहा गया है कि गोवा पुलिस बर्च बाय रोमियो लेन आग लगने की घटना की जांच कर रही है।
दिल्ली में हुई रेड आरोप हुए लापता
पुलिस के मुताबिक जैसे ही क्लब हादसे के मामले में FIR दर्ज हुई ठीक वैसे ही पुलिस की एक टीम तुरंत दिल्ली भेजी गई। जहां आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के घरों पर रेड की गई। इस दौरान वे वहां नहीं मिले, जिसके बाद उनके घर पर एक लीगल नोटिस चिपका दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागे आरोपी
पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर की शाम तक उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया था। जब मुंबई इमिग्रेशन से संपर्क किया गया, तो पता चला कि आरोपी 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 1073 से फुकेट के लिए निकले थे, जबकि हादसा पिछली रात करीब आधी रात को हुआ था। इससे साफ पता चलता है कि दोनों ने जांच से बचने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें: 25 मौतें और मैनेजमेंट की लापरवाही, क्या पटाखों ने ली सबकी जान? Goa Club कांड की अब तक की पूरी कहानी
CBI के इंटरपोल डिवीजन से भी संपर्क
बयान में कहा गया है कि गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए CBI के इंटरपोल डिवीजन से भी संपर्क किया है। इस बीच, पुलिस ने दिल्ली से भरत कोहली को हिरासत में लिया है और ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है। उसे आगे की पूछताछ के लिए गोवा लाया जा रहा है। सभी मृतकों की पोस्टमॉर्टम जांच पूरी हो चुकी है, और शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।
