Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जनरल मनोज पांडे को मिला एक महीने का सेवा विस्तार, 31 मई को होने वाले थे रिटायर

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के लिए सेवा में एक महीने के विस्तार को मंजूर कर लिया है। वह 31 मई, 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब जनरल पांडे 30 जून, 2024 तक सेवा देंगे।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: May 26, 2024 | 07:05 PM

जनरल मनोज पांडे (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। जनरल मनोज पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पांडे के कार्यकाल को एक महीने बढ़ा दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि रविवार (26 मई) को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के लिए सेवा में एक महीने के विस्तार को मंजूर कर लिया है। वह 31 मई, 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब जनरल पांडे 30 जून, 2024 तक सेवा देंगे। मनोज पांडे 30 अप्रैल 2022 को अपनी नियुक्ति के बाद से सेना प्रमुख के पद पर हैं।

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान?

सम्बंधित ख़बरें

ऑस्ट्रेलिया में घूमने निकली थी 19 साल की युवती…कुत्तो ने नोच डाला, बीच पर मिली लाश

किसी के 100 तो किसी के 50 बच्चे, एक के तो 6 से अधिक मां-बाप! पश्चिम बंगाल का SIR देख चकरा जाएगा माथा

ग्रीनलैंड के लिए अमेरिका, चीन और रूस के बीच छिड़ा महायुद्ध, जानिए क्यों खास है यह बर्फीला द्वीप

डायबिटीज और पीलिया रोग में बेहद कारगर होती है आयुर्वेदिक औषधि रसौत, जानें इसके उपयोग और सावधानियां

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 26 मई, 2024 को सेना नियम 1954 के नियम 16 ​​ए (4) के तहत सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की सेवा में उनकी सामान्य सेवानिवृत्ति आयु (31 मई, 2024) से एक महीने की अवधि के लिए यानी 30 जून, 2024 तक विस्तार को मंजूरी दी है।”

जनरल पांडे दिसंबर 1982 में ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ (द बॉम्बे सैपर्स) में शामिल हुए थे। वह अप्रैल 2022 में थल सेना की बागडोर संभालने से पहले ‘वाइस चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ’ के पद पर थे।

General manoj pandey got one month extension in service he was to retire on may 31

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2024 | 07:05 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.