Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति के डिनर में दो पूर्व PM नहीं रहेंगे मौजूद; CM ममता, नीतीश, केजरीवाल समेत ‘ये’ नेता होंगे शामिल

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 08, 2023 | 06:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक जी-20 समिट का आयोजन होने वाला है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा शनिवार को वैश्विक नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित जी20 रात्रिभोज में ‘‘स्वास्थ्य कारणों” से शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य को भव्य रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया है।

सिंह और देवेगौड़ा दोनों ने रात्रिभोज में शामिल होने में असमर्थता के बारे में केंद्र सरकार को सूचित कर दिया है।  देवेगौड़ा ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता की कामना करता हूं।” तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की है। 

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी जी20 रात्रिभोज में शामिल होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए नौ सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी आ रहे हैं। उनके करीबी सहयोगियों ने इसकी पुष्टि की है।  ऐसी भी खबरें हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस रात्रिभोज में शामिल हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

CBI हो या ED…क्यों नहीं डरती हैं ‘दीदी’? क्या है ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत, जानिए हर एक सवाल का जवाब

तू डाल-डाल, मैं पात-पात… ED के पहले ही ममता दीदी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, बंगाल से दिल्ली तक ‘रेड पॉलिटिक्स’!

Video: ‘दीदी बंगाल को और कितना लूटेंगी?’, ममता बनर्जी पर बरसे अनुराग ठाकुर

ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी ED, प्रतीक जैन का फोन और सबूत चुराने का लगाया आरोप

इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, जो केंद्रीय मंत्री के समकक्ष हैं और संवैधानिक पद पर हैं, को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जी20 रात्रिभोज में खरगे को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार को ब्रसेल्स में सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले विपक्ष के नेता को महत्व नहीं देती।

अधिकारियों ने कहा कि बनर्जी रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के उपस्थित होने की संभावना नहीं है। राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। (एजेंसी)

G 20 summit dinner 2023 hosted by president draupadi murmu mamata banerjee sukhu kejriwal gehlot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2023 | 06:01 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Ashok Gehlot
  • Draupadi Murmu
  • G-20 Summit
  • G20 summit
  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.