‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
Congress Post on Fuel Price Hike: देशभर में आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। तेल की बढ़ती कीमतों पर आम आदमी का हवाला देते हुए कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Petrol Diesel Price Hike: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे देशभर में ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी अस्थिरता और मिडिल ईस्ट संकट को इस मूल्य वृद्धि का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब इसकी नई दर 97.77 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल भी 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने केवल पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है, जिससे दिल्ली में अब सीएनजी 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।
कंपनियों को हो रहा था 1000 करोड़ का रोजाना घाटा
तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) का तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, तेल कंपनियों को रोजाना 1000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हो रहा था और यदि कीमतें नहीं बढ़ाई जातीं, तो एक तिमाही में यह नुकसान 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता था। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में कच्चे तेल की औसत कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महंगाई का डबल अटैक! आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट
Cuba Blackout: क्यूबा ब्लैकआउट का कहर, ऊर्जा मंत्री ने टीवी पर कहा हमारे पास कोई ईंधन नहीं बचा
राहुल से करीबी बनी वेणुगोपाल की कमजोरी…कैसे सतीशन ने CM की रेस में हराया? 5 प्वाइंट्स में जानें Inside Story
क्या CM फडणवीस ने तोड़े नियम, एक्सपायर PUC वाली बाइक से पहुंचे विधानसभा? जानें क्या है पूरी सच्चाई
रुपये में गिरावट पर पीएम ने की थी अपील
ईंधन की कीमतों में इस वृद्धि के साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और चिंताजनक खबर रुपये में आई भारी गिरावट है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब 95 रुपये के स्तर को पार कर गया है। इसी आर्थिक दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद कम करने और विदेश यात्राओं को फिलहाल टालने जैसी अपील की थी। अब ईंधन के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद आम जनता की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया. • पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया
• वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू — Congress (@INCIndia) May 15, 2026
यह भी पढ़ें: महंगाई का डबल अटैक! आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट
विपक्ष का हमला: चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होते ही राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री को ‘महंगाई मैन’ करार दिया और आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल पर 3-3 रुपये बढ़ाकर जनता पर हंटर चलाया गया है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा, चुनाव खत्म- मोदी की वसूली शुरू। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस महंगाई पर चुटकी लेते हुए लिखा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।
आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। pic.twitter.com/FDDpykbGrr — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2026
