Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CDS बिपिन रावत सहित 14 लोगों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, चार शव बरामद; तीन घायल

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Dec 08, 2021 | 02:54 PM

हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर (Army Chopper Crash) बुधवार को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) सहित कुल 14 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद चार लोगों के शव बरामद किये गए हैं।    

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार सभी घायलों को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया है। सीडीएस रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दरअसल बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का यह हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में  क्रैश हुआ है। यह पूरा इलाका जंगल वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद घायलों के पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

Four bodies recovered, three injured persons rescued from IAF helicopter crash site in TN: Official sources — Press Trust of India (@PTI_News) December 8, 2021

समाचार एजेंसी एएनआई ने घटना की जगह से सर्च और राहत अभियान में लगे कुछ स्थानीय लोगों के हवाले से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त आर्मी चॉपर का मलबा साफ दिख रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

‘उत्तर भारतीय यहां पानी पूरी बेचने आते हैं’, तमिलनाडु के मंत्री के बिगड़े बोल, छिड़ा नया भाषाई विवाद

Budget 2026: तमिलनाडु के लिए बड़ी सौगात, हाई-स्पीड रेल और दुर्लभ खनिज गलियारा मंजूर

तमिलनाडु विधानसभा में भारी ड्रामा: राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के राज्यपाल आर.एन. रवि, सदन से वॉकआउट

96 पहियों पर आया 210 टन का महाकाय शिवलिंग, पुल पार होते ही लोगों ने कहा- यह चमत्कार है!

#WATCH तमिलनाडु में घटनास्थल का वीडियो जहां एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनका स्टाफ और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। pic.twitter.com/D8yePmwbKs — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2021

गौर हो कि तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। इनमें CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे। (एजेंसी इनपुट के साथ) 

Four bodies recovered three injured persons rescued from iaf mi 17v5 helicopter crash site in tn official sources

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2021 | 02:54 PM

Topics:  

  • Military Chopper Crashes
  • Tamil Nadu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.