Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवा के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पाारसेकर दे सकते हैं पार्टी से इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से बीजेपी से नाराज

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Jan 22, 2022 | 01:35 PM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी: अगले महीने के राज्य विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) द्वारा टिकट (Ticket) नहीं देने से नाराज, गोवा (Goa) के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर (Former Goa CM Laxmikant Parsekar) ने शनिवार को कहा कि, वह सत्तारूढ़ पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में, 65 वर्षीय नेता ने कहा कि वह पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं और आज शाम तक अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से सौंप देंगे। पारसेकर फिलहाल आगामी गोवा चुनाव के लिए भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं और पार्टी को कोर समिति के भी सदस्य हैं। भाजपा ने मांद्रेम विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को नामांकित किया है। इस सीट का पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व किया था।

सोपते ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पारसेकर को हराया था लेकिन 2019 में नौ अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए थे। पारसेकर ने कहा, “फिलहाल, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आगे क्या करुंगा, इसका फैसला बाद में करुंगा।” उन्होंने कहा कि सोपते मांद्रेम में मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं जिससे उनके भीतर व्यापक असंतोष है। पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में बिहार जैसा कारनामा कर पाएंगे ओवैसी, 2027 में होगा 2022 वाला हाल…या AIMIM करेगी अखिलेश का बुरा हाल?

नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, अध्यक्ष बनने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे विधायकी; विधानसभा पहुंच विरोधियों को दिया संदेश

‘कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद’, अब क्यों आगबबूला हो गए योगी आदित्यनाथ? जानिए किसे दे डाली चेतावनी

जीरो बड़ा है या 18…बजट पहले या US डील? अखिलेश यादव ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, बजट पर बहस बढ़ाएगी बवाल?

उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था। भाजपा ने 14 फरवरी के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। राज्य में विधानसभा की 40 सीट हैं। (एजेंसी) 

Former goa cm laxmikant parsekar may resign from the party upset with bjp for not giving ticket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2022 | 01:35 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Goa
  • Goa Forward Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.