बजट 2024
नई दिल्ली: देश का वित्तीय वर्ष (Financial Year) निर्धारित करने वाला यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) इस 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेश करने वाली हैं। ऐसे में इन दिनों बजट पर नेताओं की राजनीतिक चर्चा हो या फिर आम लोगों के खर्चे को लेकर सवाल हो हर कोई बजट के इर्द गिर्द ही बातें कर रहा है। आम लोगों को इस वर्ष के आने वाले बजट (Budget 2024) से कई तरह की उम्मीदें है।
जैसा की हम सब जानते है बजट देश के वित्त मंत्री (Finance Minister) द्वारा पेश किया जाता है, लेकिन भारत में एक ऐसे वित्त मंत्री भी हैं, जिन्होंने एक भी बजट पेश नहीं किया है। जी हां चौंक गए न? आज हम आपको बजट से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक बातें बताने जा रहे है, जिसके बारे में शायद आपको पता न हों।
वित्त मंत्री केसी नियोगी ने नहीं किया एक भी बजट पेश
जैसा की हमने आपको बताया देश में एक ऐसे वित्त मंत्री भी है जिन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी बजट (Budget) पेश नहीं किया है। दरअसल वे वित्त मंत्री थे केसी नियोगी (KC Niyogi)। जी हां वह अकेले ऐसे शख्स हैं जो वित्त मंत्री पद पर तो रहे लेकिन कभी बजट पेश नहीं कर पाए। अब आपके मन में यह सवाल आया होगा की आखिर ऐसे क्यों? दरअसल, 1948 में केसी नियोगी सिर्फ 35 दिनों के लिए वित्त मंत्री के पद पर रहे। इतने कम समय के कार्यकाल की वजह से वे बजट पेश नहीं कर पाए। उनके बाद जॉन मथाई को भारत का तीसरे वित्त मंत्री बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने बजट पेश किया था।
वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने किए सबसे ज्यादा बजट पेश
बजट से जुड़े कई रोचक बातें है, उन्ही में से एक है देश के ऐसे वित्त मंत्रीं जिन्होंने सबसे ज्यादा बजट पेश किया है। आपको बता दें कि आजाद भारत में सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम दर्ज है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में एक दो नहीं बल्कि दस बार देश का बजट पेश किया है। इसमें आठ आम बजट और दो अंतरिम बजट शामिल हैं।