-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Former Congress Mp From Varanasi Rajesh Mishra Joined Bjp
UP में कांग्रेस को लगा झटका, वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने थामा BJP का दामन
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस (Congress) को उस समय झटका लगा, जब उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के प्रमुख नेता राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद मिश्रा ने यहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भगवा दल की सदस्यता ली।
मिश्रा ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और अन्य नेताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि वह अपना शेष राजनीतिक जीवन भाजपा में ही बिताएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा प्रयास होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को इस बार वाराणसी सीट के मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए कोई पोलिंग एजेंट भी न मिले।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के साथ की और अब यह निश्चित है कि मैं जीवन भर भाजपा के साथ ही रहूंगा।”
वाराणसी से सांसद रहे डॉ. राजेश मिश्रा ने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।#BJP4IND #BJP4UP pic.twitter.com/ZauAl49Hwl — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) March 5, 2024
प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सिंह ने कहा कि वाराणसी से कांग्रेस के कद्दावर नेता मिश्रा पार्टी की नीतियों को अपनाते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं और पिछले 10 वर्षों में लोगों के कल्याण और देश की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी देख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
उन्होंने कहा, ‘‘वह बनारस (वाराणसी) से हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में राजेश मिश्रा पार्टी की चुनाव समिति के प्रमुख सदस्य थे। वह 2004-09 तक बनारस से सांसद थे।” सिंह ने कहा कि मिश्रा उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस से इस्तीफा देकर वह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी के लिए काम करेंगे और बनारस तथा पड़ोसी निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा की भारी और ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।”
Former congress mp from varanasi rajesh mishra joined bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













