Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत गंभीर, दिल्ली AIIMS के ICU में हुईं शिफ्ट

शारदा सिन्हा की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर उनके बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया पर इस गंभीर स्थिति की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उनकी मां की हालत बहुत चिंताजनक है और उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में शिफ्ट कराया गया है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 04, 2024 | 10:05 PM

लोक गायिका शारदा सिन्हा

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : लोक गायिका शारदा सिन्हा की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है, और उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। उनके बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया पर इस गंभीर स्थिति की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उनकी मां की हालत बहुत चिंताजनक है। अंशुमान ने ट्विटर पर लिखा, “यह खबर सच है। मेरी मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई हैं। हमारी प्रार्थनाओं की बहुत जरूरत है।”

इस जानकारी के बाद अंशुमान ने यूट्यूब चैनल पर एक लाइव वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि वे छठी मईया से प्रार्थना करें। उन्होंने कहा, “मां की हालत बहुत गंभीर है। आप सभी से अनुरोध है कि वे प्रार्थना करें। उनकी स्थिति अचानक बिगड़ी है, और फिलहाल सुधार का कोई संकेत नहीं दिख रहा है।”

Folk singer Sharda Sinha’s health has deteriorated, and she has been placed on ventilator support at Delhi’s AIIMS. Her son, Anshuman Sinha, confirmed this in a conversation with IANS pic.twitter.com/kpO4ZTL2d2 — IANS (@ians_india) November 4, 2024

यह भी पढ़ें – Chhath Puja 2024: दिल्ली सीएम आतिशी ने छठ की तैयारियों में बाधा डालने के लिए भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: इस हफ्ते सोना 4640 महंगा और चांदी 19000 उछली, जानें ताजा रेट्स

Year of Reform 2026: रेलवे में होंगे 52 हफ्ते-52 बड़े सुधार; अब AI संभालेगा कमान, रेल मंत्री ने बता दिया सबकुछ

रोहित-कोहली और कोच गंभीर के बीच सब ठीक है? शुभमन गिल ने बताया टीम का माहौल

डोनाल्ड ट्रंप से यूरोप का मोह भंग! रूस से सीधे बातचीत की तैयारी में EU, मेलोनी ने पुतिन को लेकर दिया बड़ा बयान

पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा, जिन्हें बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है, ने छठ पूजा के मौके पर कई भक्ति गीतों को अपने सुरों से सजाया है। वह हर साल छठ पर एक नया गीत जारी करती हैं, और उनके छठ गीतों की एक बड़ी संख्या उनकी पहचान बन चुकी है। उनके स्वास्थ्य में गिरावट से उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में चिंता फैल गई है।

शारदा सिन्हा का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है, और उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टर्स की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है। उनके चाहने वालों और संगीत प्रेमियों में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है।

यह भी पढ़ें – प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की बिक्री में आई इतने प्रतिशत की जोरदार उछाल, दिल्ली वालों के लिए खतरे की घंटी

Folk singer sharda sinha health is serious shifted to icu of delhi aiims

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 09:33 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.