असम में बाढ़ की मार, स्थानीय ने रोते हुए बयां किए हाल
- Written By: साक्षी सिंह
Pic Source: ANI
नलबाड़ी: असम (Assam) के नलबाड़ी जिले (Nalbari district) में बाढ़ की वजह से नदी उफान पर है। बाढ़ के चलते स्थानीय लोगों को भी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग घर से बेघर हो गए। वह अपने खाने का बंदोबश्त भी नहीं कर पाए। उन्हें घर से भागना पड़ा। लगातार बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
#WATCH असम: नलबाड़ी जिले में बाढ़ की वजह से नदी उफान पर है। बाढ़ के चलते स्थानीय लोगों को भी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/eEx6zB9f9h — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2023
घर से कुछ भी नहीं निकाल सके, बारिश ने सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया: बुजुर्ग
असम के नलबाड़ी के मोइरारंगा गांव में लगातार बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति रो रहा है। ये बुजुर्ग 70 साल के हैं। इनका नाम ज्योतिष राजबोंगशी है।
सम्बंधित ख़बरें
बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
भारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
जिस पक्षी को लोग मानते थे… आज वो बना असम का गौरव; PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाई ‘हरगिला’ की कहानी
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
बुजुर्ग ज्योतिष राजबोंगशी कहते हैं, “इस बाढ़ के कारण मैंने अपना सब कुछ खो दिया है। घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। मैं अब अपनी पत्नी के साथ इस तटबंध पर रह रहा हूं। हम घर से कुछ भी नहीं निकाल सके।”
