Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Flight Bomb threat : सउदी से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, कराई गई इमरजेंसी लैंडिग

सउदी के दम्माम से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग जयपुर में कराई गई। इंडिगो की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है हालांकि अभी तक बम की पुष्टि नहीं हुई है।

  • Written By: रोजी सिन्हा
Updated On: Oct 16, 2024 | 07:59 AM

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर : सउदी के दम्माम से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग जयपुर में कराई गई। इंडिगो की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है हालांकि अभी तक बम की पुष्टि नहीं हुई है। दम्माम से लखनऊ के लिए इंडिगो का विमान 6ई-98 दोपहर में उड़ान भरता है और शाम 06:25 बजे लैंड करता है। मंगलवार को भी दम्माम से विमान ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। यात्रा के कुछ समय बाद ही पायलट को विमान में बम होने की सूचना मिली। विमान में 150 यात्री सवार हैं।

पायलट ने बम की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क किया। उस समय विमान जयपुर के रडार में था। एटीसी ने विमान को उतारने की अनुमति दे दी। जयपुर एयरपोर्ट पर करीब शाम पांच बजे आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में बम की सूचना मिलने के बाद पहले से ही वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया। विमान के 100 मीटर के दायरे में चारों ओर से फायर ब्रिगेड और सुरक्षा के जवानों को तैनात कर दिया है। बम निरोधक दस्ते के साथ ही सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी की टीम जांच कर रही थीं। हालांकि विमान में बम होने की पुष्टि नहीं हुई है।

इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई से मस्कट जाने वाली फ्लाइट 6E 1275 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के अनुसार, फ्लाइट को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया, और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए, अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई है। आगे इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से जेद्दाह जा रही इंडिगो की दूसरी फ्लाइट नंबर 6E56 को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को एक अलग जगह पर ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में पहुंची न्यूजीलैंड, कनाडा को 8 विकेट से रौंदा

बारामती विमान हादसा: लियरजेट 45 की जांच में बड़ा खुलासा, ब्लैक बॉक्स खोलेगा अजित पवार की मौत का राज!

सातारा ड्रग्स केस: सोलापुर जेल का पुलिसकर्मी गिरफ्तार, फैयाज शेख को जेल से फैक्ट्री चलाने में करता था मदद

काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल

अयोध्या में भी हुई आपात लैंडिंग
एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद अयोध्या हवाई अड्डे की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने आपातकालीन लैंडिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान जयपुर से आ रहा था।

 

 

Flight bomb threat emergency landing made after bomb threat was made in indigo flight coming from saudi to lucknow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 07:55 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.