Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, 1 यात्री की मौत

Tatanagar Ernakulam Express: अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 12:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब ट्रेन में आग लगी, तब प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Dec 29, 2025 | 07:51 AM

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Train Catches Fire in Andhra Pradesh: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। यह हादसा  विशाखापतनम से 66 किलोमीटर दूर यलमंचिली में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 12:45 बजे आग लग जाने की सूचना मिली। जब ट्रेन में आग लगी, तब प्रभावित डिब्बों में से एक डिब्बे में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।

अधिकारी के अनुसार बी1 डिब्बे से एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है। क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। उसके बाद ट्रेन एर्नाकुलम की ओर रवाना हो गई। क्षतिग्रस्त डिब्बों में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण दो फोरेंसिक टीमें पता कर रही हैं।

ट्रेनों में लगाया जा रहा फायर डिटेक्शन सिस्टम

पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल ने अपनी ट्रेनों को फायर डिटेक्शन सिस्टम से लैस कर रहा है। इसके 157 वातानुकूलित कोच में इस सिस्टम को लगाया गया है। रेलवे द्वारा सभी लंबी दूरी की ट्रेनों को इसके दायरे में लाने की योजना है। भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस, मालदा टाउन-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। दरअसल, पिछले दिनों लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में ब्रेक वाइंडिंग की शिकायत के चलते एसी कोच से धुआं निकलने की शिकायत सामने आई थी। ऐसे में फायर डिटेक्शन सिस्टम को विकसित किया गया है। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि मालदा रेल मंडल चरणबद्ध तरीके से सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगा रहा। पहले चरण में एसी कोच में लगाया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

स्विट्जरलैंड में बर्फीला तूफान, 80 यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी; कई लोगों के हताहत होने की आशंका

कसारा-मनमाड रेलवे लाइन से बदलेगी उत्तर महाराष्ट्र की तस्वीर, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से मजबूत कनेक्टिविटी

कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी, जेब से गिरा महंगा फोन; लोगों ने लापरवाही पर उठाए सवाल

यह भी बढ़ें:  रेल नियमों में बड़ा बदलाव, एक जनवरी से ट्रेनों के आने-जाने का होगा नया समय

जमुई में मालगाड़ी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

देशभर में अलग-अलग ट्रेन हादसे हो रहे। दो दिन पहले बिहार के जमुई में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही 5 डिब्बे नदी में जा गिरे। 10 डिब्बे पलट गए। इसके चलते किऊल–जसीडीह रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित हुआ। यह हादसा जमुई जिले के टेलवा बाजार हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। मालगाड़ी में सीमेंट लदा था। रेलवे प्रशासन ने बाद में इस रेलखंड पर यातायात बहाल कराए। राहत की बात रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Fire breaks out in two coaches of tatanagar ernakulam express 1 passenger dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 07:44 AM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Indian Railways
  • Train Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.