- Hindi News »
- India »
- Fire Breaks Out In Two Coaches Of Tatanagar Ernakulam Express 1 Passenger Dead
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, 1 यात्री की मौत
Tatanagar Ernakulam Express: अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 12:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब ट्रेन में आग लगी, तब प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।
- Written By: रंजन कुमार

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग। इमेज-सोशल मीडिया
Train Catches Fire in Andhra Pradesh: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। यह हादसा विशाखापतनम से 66 किलोमीटर दूर यलमंचिली में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 12:45 बजे आग लग जाने की सूचना मिली। जब ट्रेन में आग लगी, तब प्रभावित डिब्बों में से एक डिब्बे में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।
अधिकारी के अनुसार बी1 डिब्बे से एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है। क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। उसके बाद ट्रेन एर्नाकुलम की ओर रवाना हो गई। क्षतिग्रस्त डिब्बों में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण दो फोरेंसिक टीमें पता कर रही हैं।
ट्रेनों में लगाया जा रहा फायर डिटेक्शन सिस्टम
पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल ने अपनी ट्रेनों को फायर डिटेक्शन सिस्टम से लैस कर रहा है। इसके 157 वातानुकूलित कोच में इस सिस्टम को लगाया गया है। रेलवे द्वारा सभी लंबी दूरी की ट्रेनों को इसके दायरे में लाने की योजना है। भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस, मालदा टाउन-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। दरअसल, पिछले दिनों लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में ब्रेक वाइंडिंग की शिकायत के चलते एसी कोच से धुआं निकलने की शिकायत सामने आई थी। ऐसे में फायर डिटेक्शन सिस्टम को विकसित किया गया है। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि मालदा रेल मंडल चरणबद्ध तरीके से सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगा रहा। पहले चरण में एसी कोच में लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई रेलवे में बड़ा बदलाव: आदिश पठानिया ने संभाली मुंबई सेंट्रल डिवीजन के सीनियर DCM की कमान, जानें इनका सफर
Summer Special Trains: मुंबई-पुणे से घर जाना होगा आसान! रेलवे ने शुरू की 168 समर स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल
भोपाल रेलवे स्टेशन पर हंगामा: टिकट काउंटर पर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता देने का आरोप, वीडियो वायरल
Central Railway New GM: राजीव श्रीवास्तव बने मध्य रेल के नए महाप्रबंधक, मुंबई CSMT में संभाला पदभार
यह भी बढ़ें: रेल नियमों में बड़ा बदलाव, एक जनवरी से ट्रेनों के आने-जाने का होगा नया समय
जमुई में मालगाड़ी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
देशभर में अलग-अलग ट्रेन हादसे हो रहे। दो दिन पहले बिहार के जमुई में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही 5 डिब्बे नदी में जा गिरे। 10 डिब्बे पलट गए। इसके चलते किऊल–जसीडीह रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित हुआ। यह हादसा जमुई जिले के टेलवा बाजार हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। मालगाड़ी में सीमेंट लदा था। रेलवे प्रशासन ने बाद में इस रेलखंड पर यातायात बहाल कराए। राहत की बात रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
Fire breaks out in two coaches of tatanagar ernakulam express 1 passenger dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














