फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Falta Repoll Date: फाल्टा विधानसभा को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा में सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान।
- Written By: अर्पित शुक्ला
फाल्टा में प्रदर्शन करते लोग (Image- Social Media)
Falta Assembly Repoll Date: फाल्टा विधानसभा को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा में सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान। वहीं इस विधानसभा के नतीजे 24 मई को आएंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला मतदान के दौरान हुई व्यापक गड़बड़ियों, EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों और हिंसा की रिपोर्टों के आधार पर लिया है।
ECI के अनुसार, उन्होंने ये निर्देश “पश्चिम बंगाल के 144-फालता विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल 2026 को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के मामलों पर विचार करने के बाद” जारी किए हैं।
24 को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराए जाएंगे। आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक नए सिरे से मतदान होगा। वहीं फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी। पश्चिम बंगाल में 4 मई को 293 सीटों पर मतगणना होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Assam Hot Seats: हिमंत सरमा या गोगोई…किसका होगा राजतिलक? इन 5 सीटों के नतीजे तय करेंगे असम की अगली सरकार!
15 साल बंगाल पर राज, फिर भी ना घर-ना कार; ममता बनर्जी के पास कितनी संपत्ति? सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में नाम
शशि थरूर बनेंगे केरल के मुख्यमंत्री? चुनावी नतीजों से पहले खुद बताया प्लान, बोले- कांग्रेस हाईकमान की पसंद….
बंगाल चुनाव का ‘रक्त-चरित्र’, 20 सालों का खौफनाक डेटा; देखें किस चुनाव में कितनी मौतें?
3 लोग गिरफ्तार
बता दें कि फाल्टा के हासिमनगर में कथित धमकी और डराने-धमकाने के मामले में पंचायत प्रधान इसराफिल चौकीदार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अब तक इस मामले में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
चुनाव आयोग ने दिए सख्त निर्देश
मीडिया रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल के सीईओ के दफ्तर के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि आयोग ने डायमंड हार्बर जिला पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर वे उसके निर्देशों का पालन नहीं करते हैं और एफआईआर दर्ज करके गांव वालों को धमकाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- ममता ने किया जीत का ऐलान फिर भी इस बात का सता रहा डर! काउंटिंग एजेंटों से कहा- किसी भी कीमत पर ना छोड़ें मैदान
29 अप्रैल को हुआ था मतदान
बता दें कि दक्षिण 24 परगना जिले की सभी विधानसभा सीटों पर, जिनमें फाल्ता भी शामिल है, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए मतदान के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वहीं ईसीआई द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता द्वारा शुक्रवार को फाल्ता के 30 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने की सिफारिश की गई थी। लेकिन आयोग ने सभी केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया है।
