Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो लोगों की गई जान
तमिलनाडु के एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण दो लोगों की जान चली गई। स्थानिय पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया है।
- Written By: शुभम पाठक
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बम विस्फोट (सोर्स:-सोशल मीडिया)
चेन्नई: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज यानी रविवार (25 अगस्त) को नाथम की एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है।
स्थानिय पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना नाथम के पास हुई। घटना के बाद से फैक्टरी का मालिक फरार है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि अभी तक इस घटना में मारे गए दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है और विस्फोट के पीछे का सही कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले तेज हुई जुबानी जंग, अमित शाह की आलोचना पर उमर अब्दुल्ला ने किया पलटवार
सम्बंधित ख़बरें
AIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
शराब और बीयर अब होंगी महंगी! अगले हफ्ते से लागू हो सकते है नए रेट, जानें किन ब्रांड्स पर पड़ेगा असर
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मिली जानकारी के अनुसार पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मारे गए दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद नाथम पुलिस के एसएचओ ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि पुलिस सेल्वम का पता लगा रही है और पता लगा रही है कि उसके पास पटाखा फैक्ट्री चलाने का उचित लाइसेंस है या नहीं।
देश का सबसे बड़ा पटाखा केंद्र
जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे के बाद जिला कलेक्टर एपी महाभारती और पुलिस अधीक्षक के स्टालिन ने घटनास्थल का दौरा किया और मयिलादुथुराई के अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु का विरुधुनगर जिला देश में पटाखा निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र है। विरुधुनगर जिले का शिवकाशी तमिलनाडु में पटाखा उद्योग का केंद्र है।
ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले तेज हुई जुबानी जंग, अमित शाह की आलोचना पर उमर अब्दुल्ला ने किया पलटवार
जहां डिंडीगुल और राज्य के अन्य आसपास के जिलों में कुछ पटाखा कारखाने हैं। तमिलनाडु के पटाखा उद्योग का सालाना कारोबार 6,000 करोड़ रुपये का है और यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख लोगों को रोजगार देता है।
