आंदोलन नहीं स्क्रिप्ट थी... विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर बोले बृज भूषण शरण सिंह

रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही सियासत तेज हो गई है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती आंदाेलन नहीं बल्कि स्क्रिप्ट थी।
आंदोलन नहीं स्क्रिप्ट थी... विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले बृज भूषण शरण सिंह
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सरण सिंह ने विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर दिया बयान
Published on
Updated on

नई दिल्ली: रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता दोनों रेसलर पर खूब तंज कर कस रहे हैं साथ कुश्ती आंदोलन पर भी सवाल उठा कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती आंदाेलन नहीं बल्कि स्क्रिप्ट थी।

भारतीय कुश्ती महासंघ के वर्तमान ओर पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि ये होना ही था, सर्वविदित है कि ये पूरा आंदोलन कांग्रेस के इशारे पर हो रहा था।

 दीपेंद्र हुड्डा पर आरोप

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि ये होना ही था। सर्वविदित है कि ये पूरा आंदोलन कांग्रेस के इशारे पर हो रहा था। जिसके कर्ता धर्ता दीपेंद्र हुड्डा थे। ओलंपिक में कुश्ती के 4-5 मेडल आने वाले थे, आंदोलन करके उसमें भी बाधा पहुंचाई गई। अब ये कुश्ती संघ का कुछ भी नहीं कर पाएंगे। इनका कुछ भी असर हमारे कुश्ती संघ पर नहीं पड़ेगा। पूर्व WFI अध्यक्ष का ANI X पर बयान

खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं कांग्रेस का था हाथ

भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना प्रारंभ हुआ था तो मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। आज यह बात सच साबित हुई कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे।

पूर्व WFI अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता कुलदीप वत्स ने कहा कि भाजपा का नारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' इनके लिए झूठा साबित हुआ है। हरियाणा सब जानता है। पछतावा किसे होगा ये सब पता है। अहंकार उन पर सवार है जिसके चलते वो ऐसी बातें कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com