कंगना रनौत के माफी मांगने के बाद भी नहीं थम रहा विवाद, अब पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह ने कही घिनौनी बात
अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंगना के बयान पर पलटवार करते हुए पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह ने विवादित बयान देकर मामले को और गर्म कर दिया है।
- Written By: शुभम पाठक
कंगना रनौत के बयान पर सिमरनजीत सिंह ने किया पलटवार (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान मामले में सियासत खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। जहां पंजाब के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने आज यानी गुरुवार को सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी कर सियासी हलचल बढ़ा दी है।
पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह का ये बयान कंगना रनौत के किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बलात्कार होने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आई है। सिमरनजीत सिंह ने कहा कि आप कंगना रनौत से पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है।
ये भी पढ़ें:-डॉक्टर हत्या मामला: चारों तरफ से घिरी ममता सरकार, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी निकाला विरोध प्रदर्शन
सम्बंधित ख़बरें
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
लखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
सिमरनजीत सिंह के बयान पर बवाल
पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनदजीत सिंह ने कंगना रनौत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप कंगना रनौत से पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है, ताकि लोगों को समझाया जा सके कि बलात्कार कैसे होता है। उन्हें इस मामले में काफी अनुभव है।
सिमरनजीत सिंह का ये बयान एक बार फिर सियासी घमासान बढ़ा चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर भारत का नेतृत्व मजबूत नहीं होता, तो किसानों का विरोध देश में बांग्लादेश जैसे संकट का रूप ले सकता था।
कंगना ने मांगी माफी
कंगना रनौत के बयान के बाद जब सियासी घमासान बढ़ा तो बीजेपी ने अपने रनौत को फटकार भी लगाई। जिसके बाद बुधवार को एक विशेष साक्षात्कार में कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें उनकी टिप्पणियों के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा फटकार लगाई गई थी और भविष्य में वे अपने शब्दों के चयन के बारे में अधिक सावधान रहेंगी। उन्होंने कहा, “मुझे पार्टी नेतृत्व द्वारा फटकार लगाई गई थी और यह मेरे लिए ठीक है। मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी की अंतिम आवाज़ हूँ। मैं इतनी पागल या मूर्ख नहीं हूँ कि ऐसा मानूं।
ये भी पढ़ें:-तेज बारिश से जलमग्न हुआ गुजरात, पीएम मोदी ने सीएम पटेल से बात कर लिया जायजा
