ED की पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को ‘गुगली’, मनी लॉन्ड्रिंग केस में भेजा समन, आज ही होना होगा पेश
वित्तीय घोटाले से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
ED के समक्ष पेश हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन
नई दिल्ली : हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के वित्तीय घोटाले से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। इस बाबत उन्हें आज यानी गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 का बुलावा भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के फंड में 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। अजहरुदीन को इसी मामले में आज ED के सामने पेश होना है।
यहां पढ़ें – वाराणसी: मंदिरों से साईं प्रतिमा हटवाने वाला अजय शर्मा पुलिस हिरासत में
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की जमीन या व्यापारियों का हक? 40 दुकानों पर बेदखली का नोटिस; 250 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
यवतमाल में बड़ी कार्रवाई: 89.25 लाख रुपये की 69.5 टन सुपारी जब्त, दो ट्रक पकड़े गए
मनी लॉन्ड्रिंग केस में अशोक खरात की बढ़ीं मुश्किलें,63 बैंक खातों से जुड़े बड़े खुलासे
मुंबई और दुबई में इकबाल मिर्ची परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ईडी का बड़ा एक्शन
Enforcement Directorate has summoned former Cricketer and Congress leader Mohammed Azharuddin in an alleged money laundering case linked to Hyderabad Cricket Association: Sources (File photo) pic.twitter.com/oX9Tvs4Wc9 — ANI (@ANI) October 3, 2024
जानकारी हो कि पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसके तहत उन्हें आज जांच एजेंसी के सामने पेश होना है।
यहां पढ़ें – उत्तर प्रदेश : बरेली केअवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
दरअसल यह मामला तब का है जब अजहरुद्दीन सितंबर 2019 में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के बतौर अध्यक्ष चुने गए थे। लेकिन फिर जून 2021 में उन्हें अपना यह पद छोड़ना भी पड़ा था। तब फंड की हेराफेरी के आरोप में उनके खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया गया था।
इस मामले की संगीनतो को देखते हुए ED ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। वहीं ED ने तेलंगाना में 9 जगहों पर छापेमारी की थी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए थे।
