-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Encounter Between Police Drugs Smugglers In Assam Heroin Worth Rs 8 Crore Seized Two Arrested
असम में पुलिस-ड्रग्स तस्कर के बीच मुठभेड़, आठ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार
- Written By: आसिफ सईद

File Photo
दिफू/नगांव: असम (Assam) के नगांव और कार्बी आंगलोंग जिलों में पुलिस (Police) के साथ मुठभेड़ में घायल हुए मादक पदार्थ (Drugs) के एक संदिग्ध तस्कर के पास से आठ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन (Heroine) जब्त की गयी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एक खुफिया सूचना मिली थी कि तीन-चार लोग सोमवार को कार्बी आंगलोग जिले में दीमापुर संडे बाजार रोड पर नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तस्करों ने पुलिस पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और ‘‘आत्म रक्षा” में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ के बाद पुलिस को जमीन पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला और उसके पास से 7.5 एमएम की पिस्तौल तथा एक बैग मिला। उसे गोली लगी थी। बैग में से 626 ग्राम हेरोइन मिली जिसकी कीमत बाजार में छह करोड़ रुपये है और साथ ही कुछ गोला बारूद भी मिला।
सम्बंधित ख़बरें
नागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
गुवाहाटी में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, रिंग रोड के साथ मेट्रो नेटवर्क पर भी विचार, CM हिमंता ने किया ऐलान
असम के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर संकट! 60 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली, 30 से कम छात्र
Bengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
अधिकारी ने बताया कि बाकी लोगों को पकड़ने के लिए तलाश चल रही है। दो लोग नगालैंड की ओर भाग गए हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि नगांव जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 303 ग्राम हेरोइन पायी गयी जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
पुलिस ने उसकी कार को रोका था। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार शख्स की पहचान आरके होपिंगसन के रूप में की गयी है और वह मणिपुर के सेनापति जिले का वांछित मादक पदार्थ तस्कर है। वह दीमापुर से नगांव में मादक पदार्थ ला रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नगालैंड के दीमापुर का रहने वाला होपिंगसन पूर्वोत्तर राज्यों में बिचौलियों के जरिये नशीले पदार्थ की कथित तौर पर तस्करी करता था।
Encounter between police drugs smugglers in assam heroin worth rs 8 crore seized two arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM Balendra Shah: नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम बनने के 4 महीने में मांगा बालेंद्र शाह से इस्तीफा
Jul 18, 2026 | 01:13 PMसोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल भेजने की घटना पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान, विपक्ष हुआ हमलावर
Jul 18, 2026 | 01:12 PMवर्धा में बीएलओ शिक्षकों के निलंबन पर बवाल, प्रहार शिक्षक संगठन ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Jul 18, 2026 | 01:09 PMमुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: बैंकॉक से लाया 7.49 करोड़ का सोना जब्त; एयरपोर्ट स्टाफ सहित 6 गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 01:04 PMLow Investment में महिलाएं शुरू कर सकती हैं ये 8 बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई
Jul 18, 2026 | 01:04 PMचोर-उचक्कों की तरह उठा ले गई पुलिस.. सोनम वांगचुक को लेकर एक्शन पर बरसा विपक्ष, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप
Jul 18, 2026 | 01:03 PMनासिक में दिल दहला देने वाली वारदात! एकतरफा प्यार में 20 साल की छात्रा की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या
Jul 18, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM














