Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईडी के लपेटे में आए एल्विश यादव और सिंह फाजिलपुरिया, एजेंसी ने अटैच की यूपी-हरियाणा की प्रॉपर्टी

यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया की संपत्ति जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय ने यूपी-हरियाणा में यह संपत्ति कुर्क की है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 26, 2024 | 06:35 PM

एल्विश यादव व फाजिलपुरिया (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया की संपत्ति जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय ने यूपी-हरियाणा में यह संपत्ति कुर्क की है। आपको बता दें कि ईडी पहले ही एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के बयान दर्ज कर चुकी है और दोनों से लंबी पूछताछ भी कर चुकी है।

केंद्रीय एजेंसी ने एल्विश और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मई में मामला दर्ज किया था और पीएमएलए के तहत आरोप लगाए थे। हरियाणा के सिंगर राहुल यादव उर्फ ​​राहुल फाजिलपुरिया के एल्विश यादव से संबंध हैं, इस मामले में ईडी ने उनसे भी पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें:- वक्फ बोर्ड बिल: जेपीसी की बैठक में कटा गदर, विपक्षी सांसदों ने किया मीटिंग से वॉक-आउट

सम्बंधित ख़बरें

पुलिस कॉलोनी के कमरे को लेकर विवाद, महिला से अभद्र गाली-गलौज और धमकी, पीड़ित महिला की थाने में शिकायत

जालना में अपराध पर बड़ा वार: कदीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी MPDA के तहत गिरफ्तार

यवतमाल LCB की बड़ी कार्रवाई, 12 अपराधों का खुलासा, 5 लाख से अधिक का चोरी का माल जब्त

शिरपुर में ट्रैक्टर चोरी का पर्दाफाश, 11.30 लाख का माल बरामद, देवली पुलिस की बड़ी कामयाबी

एल्विश यादव को पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने विवादित यूट्यूबर और रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मेनका गांधी के एनजीओ ने की थी शिकायत

पिछले साल मेनका गांधी के एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में एल्विश यादव उन छह लोगों में शामिल थे, जिनका नाम था। नवंबर में पांच अन्य आरोपियों, सभी सपेरे गिरफ्तार किए गए थे और बाद में स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किए गए पांच सपेरों के कब्जे से पांच कोबरा सहित नौ सांप बरामद किए गए थे, जबकि 20 मिली संदिग्ध सांप का जहर भी जब्त किया गया था।

यह भी पढ़ें:-  जम्मू-कश्मीर में दहाड़े योगी आदित्यनाथ, नेहरू की गलती भुगत रही घाटी, राहुल गांधी से भी पूछे सवाल

हालांकि, पुलिस ने कहा था कि एल्विश यादव बैंक्वेट हॉल में मौजूद नहीं था और वे मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर मनोरंजन के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया गया था। इस साल अप्रैल में नोएडा पुलिस ने इस मामले में 1,200 पन्नों से ज़्यादा की चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि इन आरोपों में सांपों की स्मगलिंग नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन शामिल है।

Ed attaches properties of elvish yadav and singer fazilpuria

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2024 | 06:35 PM

Topics:  

  • Crime
  • Enforcement Directorate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.