अंडमान द्वीपसमूह में भूकंप के झटके, 4.3 रिएक्टर रही तीव्रता
- Written By: साक्षी सिंह
Updated On:
Aug 03, 2023 | 10:33 AM
कांसेप्ट पिक: भूकंप
पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में गुरुवार को तड़के सुबह भूकंप के झटके मसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता मानी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
तड़के 4 बजकर 17 मिनट पर आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप तड़के 4 बजकर 17 मिनट पर आया, जिसका केंद्र 61 किलोमीटर गहराई पर था। अंडमान-निकोबार द्वीप क्षेत्र तक फैली अल्पाइन-हिमालयी भूकंपीय पट्टी को भूकंप के लिहाज से सर्वाधिक सक्रिय पट्टी माना जाता है और इस द्वीपसमूह पर अक्सर भूकंप आते हैं।
हताहत होने की कोई जानकारी नहीं
गनीमत रही कि किसी भी तरह की हताहत और नुकसान की काई सूचना और जानकारी नहीं आई। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC Andaman Tour Package: 5 दिन में घूमें पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक तक, जानें किराया और सुविधाएं
पवन हंस हेलिकॉप्टर क्रैश लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बचीं 7 जिंदगियां बीच समंदर में कराया लैंड
अमित शाह का आज से अंडमान-निकोबार दौरा, यहां देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
अंडमान की खूबसूरती देखने का सुनहरा अवसर, IRCTC के इस टूर पैकेज में मिलेगी खास सुविधाएं
Earthquake tremors in andaman islands magnitude 4 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 03, 2023 | 10:33 AM
