आज का मौसम, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
देश

नवंबर से पहले ठंड की दस्तक, बारिश-धुंध और मोंथा तूफान से बदला मौसम का मिजाज

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है। नवंबर शुरू होने से पहले ही ठंडी हवाएं बारिश और धुंध ने लोगों को कंपकंपी वाली ठंड का एहसास करा दिया है। आइए जानते हैं आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

अमन उपाध्याय

Weather Today: भारत में इस साल ठंड ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। आमतौर पर दिसंबर में शुरू होने वाली सर्द हवाएं और कोहरा अब अक्टूबर के आख़िरी हफ्ते में ही महसूस किए जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पूरे दिन बादल और स्मॉग छाया रहा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों तक सुबह के समय धुंध और हल्की ठंड बने रहने की संभावना जताई है। दिन के दौरान हल्के बादल और स्मॉग का असर देखने को मिलेगा, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश का दोहरा असर

उत्तर प्रदेश में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और झांसी समेत कई जिलों में दिनभर बारिश होती रही। झांसी में तापमान में अचानक गिरावट आई है। गाजीपुर, मऊ, बलिया और देवरिया जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 1 नवंबर के बाद हालात सुधर सकते हैं।

भारी बारिश का दौर

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, पश्चिम बंगाल, बिहार और सिक्किम में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार के गंगा किनारे वाले जिलों भागलपुर, मुंगेर और पटना में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

चक्रवात 'मोंथा' का असर

रांची, जमशेदपुर और बोकारो में चक्रवात ‘मोंथा’ का असर देखने को मिल रहा है। इन इलाकों में जोरदार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्थिति 1 नवंबर तक बनी रह सकती है। वहीं, ठंड में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 2 नवंबर से मौसम के साफ होने की उम्मीद है।

बारिश और बर्फबारी के संकेत

कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात के हिस्सों में 31 अक्टूबर से बारिश फिर लौट सकती है। कई जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाएं चलेंगी। महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई और नासिक में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 3 से 5 नवंबर के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे पर्यटन स्थलों मनाली, मसूरी और औली में ठंड बढ़ जाएगी। पर्यटन विभाग ने यात्रियों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात