- Hindi News »
- India »
- Tomorrows Weather October 31 Fog In Delhi Rain Likely In Up And Bihar Know Situation In These States
कल का मौसम 31 अक्टूबर: दिल्ली में छाएगी धुंध, UP-बिहार में बारिश की संभावना; जानें इन राज्यों का हाल
Weather News: 31 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह-शाम कोहरा रहेगा, अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश/गरज की संभावना है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Update: अक्टूबर महीने का आखिरी दिन है और मौसम में अब ठंडक घुलने लगी है। कई लोग वीकेंड पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में जानिए कि दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।
राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर को सुबह और शाम को सड़कों पर कोहरा छाएगा। मौसम सुहाना बना हुआ है और अब ठंडक घुलने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोग अब गर्म कपड़े पहनते दिखाई दे रहे हैं।
कल कैसा रहेगा मौसम
31 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह के समय हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी। दोपहर में यह उत्तर-पूर्व दिशा से धीरे-धीरे बढ़कर 10 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान में लू का कहर
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में गर्मी से राहत, कई राज्यों में सता रही लू; जानें आपके शहर का हाल
अकोला: 3 मई तक भीषण हीटवेव और अचानक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की दी सलाह
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश! मई से पहले गिरे मोटे-मोटे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत
यूपी और बिहार में बारिश की आशंका
उत्तर प्रदेश में भी सुबह और शाम के समय सड़कों पर धुंध देखने को मिलेगी। मोसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 30 और 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
वहीं, बिहार राज्य में अगले 48 घंटों तक ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, आईएमडी (IMD) के अनुसार, बिहार के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी और मध्य भारत में मौसम
महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही, अगले 4 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में सिरफिरे ने 15 बच्चों को किडनैप कर मचाई सनसनी, वीडियो जारी कर बताई डिमांड, कमांडोज ने दबोचा
राजस्थान की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश दर्ज की गई थी। दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिनों तक हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इसके बाद, आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
Tomorrows weather october 31 fog in delhi rain likely in up and bihar know situation in these states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
May 03, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














