Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर CJI चंद्रचूड़ ने पहली बार खुलकर की बात, गणेश पूजा के दौरान उठे थे सवाल

गणेश पूजा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर बात करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐसी मुलाकातें होती रहती हैं। राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मुलाकात करते हैं, इसका मतलब ये नहीं की कोई डील हो गई।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Oct 27, 2024 | 05:05 PM

नरेंद्र मोदी और CJI डीवाई चंद्रचूड़ (फोटो-सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबईः सुप्रीम कोर्ट के मुख्यन्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (CJI DY chandchud) की बीते अगस्त महीने में गणेश पूजा के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर आई थी। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया एक्स पर इस तस्वीर को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे थे।

ये तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने एक्स हैंडल पर शेयर की थी, लेकिन एक बार फिर से सीजेआई और प्रधानमंत्री की मुलाकात चर्चा में आ गई है। दरअसल सीजेआई ने मुंबई में एक कार्यक्रम दौरान इस मुलाकात को लेकर खुलकर बात की है।

CJI चंद्रचूड़ और पीएम मोदी की तस्वीर पर उद्धव ने की थी टिप्पणी

सम्बंधित ख़बरें

पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े

भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?

पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला

जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?

PM मोदी के CJI के घर जाने के बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा था कि CJI चंद्रचूड़ महाराष्ट्र मामले (उद्धव और शिंदे गुट के बीच शिवसेना पार्टी का नाम-सिंबल विवाद) की सुनवाई कर रहे हैं। मोदी के साथ उनके दोस्ताना रिश्ते देखकर हमें शंका है कि क्या हमें न्याय मिलेगा।

अब सीजेआई ने पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर कहा कि सरकार के मुखिया से मुलाकात का ये मतलब नहीं की कोई डील हो गई है। जब भी सुप्रीट कोर्ट या हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश किसी भी मुख्यमंत्री या देश के प्रधानमंत्री से मिलते हैं, तो इन मुलाकातों में राजनीतिक परिपक्वता होती है। उन्होंने कहा कि हमें राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलना होता है। क्योंकि राज्य सरकारें ज्यूडिशियरी के लिए बजट आवंटित करती हैं। सीएम या फिर पीएम से मुलाकात के दौरान किसी भी न्यायलय में लंबित केस पर बातचीत नहीं होती है। सीएम या मुख्यन्यायाधीश त्योहारों या शोक में एक-दूसरे से मिलते हैं। यह हमारे काम पर कोई असर नहीं डालता।

जजों की छुट्टी पर क्या बोले चंद्रचूड़

भारत में अक्सर जजों की छुट्टियों पर भी सवाल उठते रहें हैं। इसको लेकर CJI ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि जजों पर बहुत ज्यादा काम का बोझ रहता है। उन्हें सोचने- समझने के लिए समय चाहिए होता है, क्योंकि जजों के फैसलों से समाज का भविष्य तय होता है। उन्होंने बताया कि मेरी सुबह 3:30 बजे होती है और मैं सुबह 6 बजे काम करना शुरू कर देता हूं। उन्होंने काम के बोझ का उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट एक साल में 181 मामलों में फैसला देता है, जबकि भारत में इतने केस तो एक दिन में निपटाए जाते हैं।

कोलेजियम सिस्टम पर खुलकर बोले सीजेआई

उन्होंने कहा कि कॉलेजियम सिस्टम एक यूनियन सिस्टम है, जहां जिम्मेदारियां अलग-अलग लेवल पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार और ज्यूडिशियरी में बंटी हैं। इसमें आम सहमति बनती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब सहमति नहीं बन पाती। ऐसे में ज्यूडिशियरी के अलग अलग लेवल पर और सरकारों के अलग-अलग लेवल पर मेच्योरिटी के साथ निपटाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की हर संस्था में बेहतरी का स्कोप है।

Dy chandrachud spoke openly about his meeting with pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2024 | 05:05 PM

Topics:  

  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.