जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में खाई में गिरी डंपर, 3 लोगों की मौत, एक घायल
- Written By: साक्षी सिंह
Updated On:
Aug 24, 2023 | 10:49 AM
Pic Source- ANI
उधमपुर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उधमपुर (Udhampur) जिले में गुरुवार को एक डंपर खाई मे गिर गई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल जो कि वाहन के नीचे दबा था। उसे आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस बाहर निकालने में जुटी है।
जम्मू-कश्मीर | उधमपुर जिले के डुडु इलाके में एक डंपर के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति अभी भी वाहन के नीचे फंसा हुआ है, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान जारी है: डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी, उधमपुर pic.twitter.com/XJQnYLgZsG — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
उधमपुर के एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डुडु इलाके में एक डंपर के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति अभी भी वाहन के नीचे फंसा हुआ है, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश का तांडव: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानें कब तक मिलेगी राहत?
कश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम, बांदीपोरा के बाग में मिला 4 किलो का ‘प्रेशर कुकर बम’, टला बड़ा खतरा
जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में जलप्रलय, सैकड़ों गाड़ियां तिनकों की तरह बहीं, 11 की मौत… कई लोग अब भी लापता
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर! राजौरी में बाढ़ में बहीं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रुकी
Dumper fell into ditch in jammu and kashmirs udhampur district 3 dead one injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 24, 2023 | 10:49 AM
