-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Due To Waqf Bill Approx 9 Lakh Properties Across Country Embroiled In Controversies Know Which States Highest Encroachment
Waqf Bill के कारण विवादों में घिरी देशभर की कुल 8.8 लाख वक्फ प्रॉपटी? जानिए किन राज्यों में है सबसे ज्यादा अतिक्रमण
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
देश में वक्फ की कुल 8.8 लाख वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश अकेले 2.4 लाख संपत्तियों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद पश्चिम बंगाल (80,480), पंजाब (75,511), तमिलनाडु (66,092) और कर्नाटक (65,242) का स्थान है।

वक्फ बिल, कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत डिजिटल डेस्क : संसद ने हाल ही में वक्फ (संशोधन) विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में भारी बहुमत से पारित कर दिया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में फैली कुल 8.8 लाख वक्फ संपत्तियों में से 73,000 से अधिक संपत्तियां विवाद के घेरे में हैं। नए विधेयक के प्रावधान इन संपत्तियों पर सीधा असर डाल सकते हैं।
इस इस एक्सप्लेनर स्टोरी को आगे बढ़ाने से पहले, समझ लेते हैं कि वक्फ प्रॉपटी है क्या? दरअसल, वक्फ एक इस्लामी परंपरा है जिसमें कोई मुस्लिम व्यक्ति अपनी संपत्ति को धार्मिक, सामाजिक या निजी उद्देश्यों के लिए समर्पित करता है। इस संपत्ति की मालिकाना हक भगवान (अल्लाह) के नाम होता है, जबकि इसका लाभ निर्धारण के अनुसार लोगों को मिलता है। इन संपत्तियों का रिकॉर्ड भारत सरकार द्वारा बनाए गए Waqf Assets Management System of India (WAMSI) में दर्ज होता है, जिसमें प्रबंधन, प्रकार और वर्तमान स्थिति की जानकारी होती है।
कहां हैं सबसे ज्यादा वक्फ संपत्तियां?
देश में वक्फ की कुल 8.8 लाख वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश अकेले 2.4 लाख संपत्तियों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद पश्चिम बंगाल (80,480), पंजाब (75,511), तमिलनाडु (66,092) और कर्नाटक (65,242) का स्थान है। बिहार और उत्तर प्रदेश ही ऐसे राज्य हैं जिनके पास अलग-अलग सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड हैं, बाकी राज्यों में एकीकृत वक्फ बोर्ड हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
Electoral Reform: इटली में पीएम जॉर्जिया मेलोनी लाईं नया चुनावी फॉर्मूला, विपक्ष बता रहा तानाशाह
Kangana Ranaut: एलिगेंस, ग्रेस और रॉयल्टी का परफेक्ट मेल हैं कंगना रानौत के ये साड़ी स्टाइल, टिक जाएंगी नजरें
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
वक्फ संपत्तियों का स्वरूप
इन संपत्तियों में से करीब 6.2 लाख संपत्तियां कब्रिस्तान, कृषि भूमि, मस्जिद, दुकानें या आवासीय घर हैं। अकेले कब्रिस्तान ही कुल वक्फ संपत्तियों का 17.3% हैं, वहीं कृषि भूमि 16% और मस्जिदें 14% हिस्सेदारी रखती हैं।
कितनी वक्फ संपत्तियां विवादित हैं?
- WAMSI के अनुसार, विवादित वक्फ संपत्तियों में तीन प्रमुख श्रेणियां हैं – अतिक्रमित, मुकदमेबाज़ी में और अवैध रूप से ट्रांसफर की गई।
- अतिक्रमित संपत्तियां वे हैं जिन पर गैरकानूनी रूप से कब्जा कर लिया गया है।
- मुकदमेबाजी वाली संपत्तियां बाहरी (व्यक्तियों द्वारा दाखिल सिविल केस) और आंतरिक (वक्फ बोर्ड के भीतर के विवाद) दो प्रकार की होती हैं।
- एलीएंटेड प्रॉपटीज ( Alienated Properties) वे संपत्तियां हैं जिन्हें अवैध रूप से ट्रांसफर किया गया है और वे कानूनी कार्यवाही के अधीन हैं।
सबसे ज्यादा विवादित वक्फ संपत्तियां पंजाब में हैं, जहां कुल 75,511 संपत्तियों में से 56.5% को अतिक्रमित माना गया है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 3,742 और उत्तर प्रदेश में 3,044 संपत्तियां विवादित वक्फ की प्रॉपटी हैं।
नए विधेयक में क्या बदलेगा?
वक्फ (संशोधन) विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन, राज्य वक्फ बोर्ड की संरचना और विवाद समाधान में राज्य सरकार की भूमिका को पुनः परिभाषित करता है। इसके अंतर्गत वक्फ विवादों को हल करने के लिए जिला जज और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी वाले ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि यह विधेयक ऐसे समय में लाया गया है जब बाबरी मस्जिद जैसी ऐतिहासिक वक्फ संपत्ति पर लंबे समय तक विवाद चल चुका है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2019 में इसका निपटारा हुआ था, जिसके बाद राम मंदिर निर्माण शुरू हुआ।
Due to waqf bill approx 9 lakh properties across country embroiled in controversies know which states highest encroachment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














