Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नहीं चाहते कांग्रेस पूरी तरह गायब हो, विपक्ष की जरूरत होती है: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: May 07, 2022 | 06:53 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नहीं चाहती कि कांग्रेस पूरी तरह से गायब हो जाए क्योंकि विपक्ष की जरूरत है। ‘गोवा फेस्ट 2022′ में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार “पूरी तरह से दक्षिणपंथी सरकार नहीं है”।

पुरी ने कहा, “हम नहीं चाहते कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से गायब हो जाए। हमें विपक्ष की जरूरत है। अगर हमारे पास विपक्ष है, तो यह विपक्ष को तय करना है कि इसका नेतृत्व राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल या शरद पवार किसके द्वारा किया जाना चाहिए।” विभिन्न दलों के लोगों के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यही लोकतंत्र है कि “अगर मैं किसी पार्टी का सदस्य हूं तो मेरा पास दूसरे दल में जाने का अधिकार है।”

सम्बंधित ख़बरें

नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

‘आरोप लगाओ और भाग जाओ’ की राजनीति बंद करे कांग्रेस, विपक्ष पर क्यों भड़क उठे शिवराज सिंह चौहान?

प्रियंका गांधी यूपी जैसा असम का हाल तो नहीं करेंगी? आंकड़ों से समझें

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव,‘मिशन बेस्ट बचाओ’ घोषणा-पत्र जारी

उन्होंने कहा, “अगर आप कहें कि पार्टी में किसी को शामिल करने से पहले फीडबैक लें तो आपकी बात वाजिब है।” उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जिसके 300 से ज्यादा लोकसभा सदस्य हैं और “लोग अगर अपनी पार्टी से नाखुश हैं तो उनका झुकाव भाजपा की तरफ होगा।”  मोदी सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि यह “पूरी तरह से एक दक्षिणपंथी सरकार नहीं है” और “दाएं, बाएं, इसके समर्थक, उसके विरोधी” ये सब सिर्फ नारे हैं।(एजेंसी) 

Dont want congress to disappear completely opposition is needed union minister hardeep singh puri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2022 | 06:53 AM

Topics:  

  • Congress
  • Hardeep Singh Puri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.