सुनेत्रा को जीताने सुप्रिया ने बढ़ाया हाथ, कांग्रेस से कर दी बड़ी अपील, कहा- दादा के लिए छोड़ दें बारामती सीट
Baramati By-election Supriya Sule: बारामती उपचुनाव में सुप्रिया की कांग्रेस से अपील। अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए सुनेत्रा पवार को निर्विरोध जिताएं। कांग्रेस के मैदान में उतरने से बढ़ा तनाव।
- Written By: प्रिया जैस
सुप्रिया सुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Supriya Sule Appeal Congress: अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई मृत्यु के बाद बारामती में उपचुनाव अब जरूरी हो गया है। महाराष्ट्र में बारामती उपचुनाव को लेकर सियासी संघर्ष देखने को मिल रहा है। इस चुनाव में एनसीपी से सुनेत्रा पवार ने नामांकन भरा है। राज्य भर से सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुने जाने की मांग की जा रही है। ऐसे में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारकर एनसीपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।
सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी पार्टी से आकाश मोरे को चुनाव में उतारा है। इस मामले में एनसीपी-एसपी पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारी वापिस लेने की मांग की है। सुप्रिया सुले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर यह मांग की।
सुप्रिया सुले ने की मांग
सुप्रिया सुले ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के दुखद निधन के बाद, बारामती विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव कराना ज़रूरी हो गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
Following the untimely demise of Ajit Pawar, the Baramati Assembly constituency now faces a by-election. Ajit Dada’s political journey began with the Congress party, and he maintained a long-standing, respectful association with it throughout his career. In this moment of grief… — Supriya Sule (@supriya_sule) April 9, 2026
कांग्रेस से नामांकन वापस लेने की अपील
सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने अजित पवार और कांग्रेस के बीच के पुराने रिश्तों और कामों को याद दिलाते हुए लिखा, “इससे पहले, अजितदादा ने कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। उन्होंने हमेशा हमारी पार्टी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे।”
सुले ने बारामती में सुनेत्रा पवार को निर्विरोध उपचुनाव जीताने को उचित श्रद्धांजलि बताते हुए लिखा, “इस पृष्ठभूमि में, बारामती विधानसभा के लिए निर्विरोध उपचुनाव अजितदादा को एक उचित श्रद्धांजलि होगी। इसलिए, मैं कांग्रेस पार्टी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि कृपया वे अपने उम्मीदवार को वापस ले लें और इस चुनाव को निर्विरोध होने दें।”
यह भी पढ़ें – बारामती में सियासी बवाल, खड़गे-राहुल के दरबार पहुंचीं सुनेत्रा पवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव?
बारामती में मैदान में उतरे 53 उम्मीदवार
आपको बताते चलें, कि निर्वाचन आयोग की छंटनी के बाद बारामती में अब भी 53 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 6 उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। ऐसे में अब सबकी निगाहें गुरुवार को होने वाली नामांकन वापसी के अंतिम दिन पर टिक गई हैं।
इस बार 53 उम्मीदवारों की लंबी सूची ने चुनावी गणित को मुश्किल बना दिया है। इनमें कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार आकाश मोरे के अलावा करुणा मुंडे और अभिजीत बिचुकले जैसे चर्चित नामों ने भी पर्चा भरकर मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है।
