Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

DMK ने तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को भेजा आमंत्रण, परिसीमन पर बैठक में शामिल होने का दिया न्योता

परिसीमन को दक्षिण के लिए नुकसानदेह बताते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन के माध्यम से दक्षिण भारत से अपना हिसाब चुकता करना चाहती है, क्योंकि इस क्षेत्र ने कभी भी उसे बढ़ने का मौका नहीं दिया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 13, 2025 | 09:26 PM

रेवंत रेड्डी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद: डीएमके के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन द्वारा परिसीमन पर 22 मार्च को चेन्नई में आयोजित की गयी बैठक के लिए आमंत्रित किया। द्रमुक की सांसद कनिमोझी, राज्य मंत्री के एन नेहरू और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा वाले इस प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में दिल्ली में रेड्डी से मुलाकात की। रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह सैद्धांतिक रूप से इस बैठक में शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन इसके लिए वह कांग्रेस नेतृत्व से अनुमति लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार परिसीमन के नाम पर दक्षिण के खिलाफ साजिश’ कर रही है।

परिसीमन को दक्षिण के लिए नुकसानदेह बताते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन के माध्यम से दक्षिण भारत से अपना हिसाब चुकता करना चाहती है, क्योंकि इस क्षेत्र ने कभी भी उसे बढ़ने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिसीमन के नाम पर दक्षिणी राज्यों के खिलाफ साजिश कर रही है। परिसीमन दक्षिण के लिए नुकसानदेह होगा। यह परिसीमन नहीं है। हम किसी भी कीमत पर इस नुकसान को स्वीकार नहीं करेंगे।

उत्तर भारत से ज्यादा टैक्स दे रहे हम

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम उत्तर भारत से अधिक टैक्स दे रहे हैं। हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ दे रहे हैं। केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और यहां तक ​​कि कर्नाटक ने भी उन्हें (भाजपा को) खारिज कर दिया है। आंध्र प्रदेश में उनका कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इसलिए वे बदला लेना चाहते हैं। यह बदले की राजनीति है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि राजग सरकार की साजिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्टालिन के रुख का स्वागत किया।

सम्बंधित ख़बरें

“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप

Opinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! ओपिनियन पोल में इस पार्टी को बहुमत, अभिनेता विजय बिगाड़ेंगे किसका खेल?

एम.के. स्टालिन: आपातकाल की सलाखों से मुख्यमंत्री के चुनाव तक; ‘कलैगनार’ की विरासत और खुद की पहचान की कहानी

तमिलनाडु चुनाव: डीएमके 165 सीटों पर लड़ेगी, MK Stalin ने एकजुटता का दिया संदेश

चेन्नई की बैठक से पहले तेलंगाना सरकार राज्य में परिसीमन पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तेलंगाना के भाजपा नेताओं को भी आमंत्रित करेंगे क्योंकि उनका मानना है कि उन्हें राज्य के अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने अपने उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के जन रेड्डी को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को आमंत्रित करने का निर्देश दिया है, क्योंकि वह तेलंगाना में भाजपा के अध्यक्ष हैं।

देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जी किशन पर रेवंत रेड्डी का तंज

रेवंत रेड्डी ने कहा कि किशन रेड्डी को राज्य के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी आवाज उठानी चाहिए। बुधवार को विक्रमार्क ने तेलंगाना के विभिन्न दलों से कांग्रेस सरकार द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का आग्रह किया। सात मार्च को तेलंगाना मंत्रिमंडल ने परिसीमन पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस प्रक्रिया में तेलंगाना को किसी भी तरह का अन्याय न सहना पड़े।

Dmk invites telangana cm revanth reddy to attend meeting on delimitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 09:24 PM

Topics:  

  • Delimitation
  • MK Stalin
  • Revanth Reddy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.