कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ! 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, कल विधायक दल की बैठक
DK Shivakumar: शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन ग्लास हाउस में होगा और इसमें पूरे कर्नाटक से सीनियर कांग्रेस लीडर, कैबिनेट मंत्री और पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के आने की उम्मीद है।
- Written By: मनोज आर्या
डीके शिवकुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
DK Shivakumar will take oath on June 3: कर्नाटक में लंबे समय से जारी सियासी खिंचतान अब थमती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के सीनियर नेता और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार 3 जून को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गौरतलब है कि गुरुवार, 28 मई को को दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने तीन साल की सियासी लड़ाई के बाद मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन ग्लास हाउस में होगा और इसमें पूरे कर्नाटक से सीनियर कांग्रेस लीडर, कैबिनेट मंत्री और पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के आने की उम्मीद है।
बता दें कि 64 वर्षीय शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से सलाह-मशविरा के बाद मिलने जा रहा है। इस बदलाव को पार्टी नेतृत्व द्वारा तय किए गए सत्ता परिवर्तन का हिस्सा माना जा रहा है।
सिद्धारमैया के बाद शिवकुमार की बारी
कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव को लेकर महीनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए सिद्धारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे उनके डिप्टी शिवकुमार के लिए सीएम की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया। सिद्धारमैया ने राज्यपाल की गैरमौजूदगी में लोक भवन में राज्यपाल के स्पेशल सेक्रेटरी को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके एक दिन बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। गुरुवार के दिन राज्यपाल गहलोत निजी कारणों से बेंगलुरु से बाहर थे।
सम्बंधित ख़बरें
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
जमीन की रंजिश में छह लोगों को मारी गोली…फिर धारदार हथियारों से काटा, कर्नाटक से आया दिल दहलाने वाला मामला
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा
फिलहाल, यह घटनाक्रम कर्नाटक कांग्रेस के अंदर लंबे समय से चल रही पावर की खींचतान का नतीजा है, जिसमें शिवकुमार को 2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद से ही टॉप पोस्ट के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था।
पार्टी आदेश पर सिद्धारमैया का इस्तीफा
इस्तीफे से पहले बैठक में मौजूद मंत्रियों के मुताबिक, गुरुवार को अपने बेंगलुरु स्थित घर पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने कैबिनेट के साथियों को अपने पद छोड़ने के फैसले के बारे में बताया और संकेत दिया कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों के अनुसार शिवकुमार उनकी जगह लेंगे। कांग्रेस लीडरशिप ने हाल ही में सिद्धारमैया से लीडरशिप में बदलाव में मदद करने के लिए कहा था। इसके साथ ही उन्हें राज्यसभा सीट के साथ नेशनल लेवल पर एक रोल भी ऑफर किया था। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि सिद्धारमैया ने अभी तक प्रस्तावित सेंट्रल रोल को स्वीकार नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
शनिवार को विधायक दल की बैठक
शिवकुमार के शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी के नेता चुने जाने की उम्मीद है, जिसके बाद वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे।दिल्ली में कई दिनों तक चली लंबी बातचीत के बाद नेतृत्व में यह बदलाव हुआ है। सिद्धारमैया और शिवकुमार को मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान ने बुलाया था और उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल रणदीप सुरजेवाला के साथ कई मीटिंग हुई थी।
