ट्रेनों के जनरल टिकट बुकिंग पर आज से मिलेगा डिस्काउंट, कैसे मिलेगा लाभ और कब तक लागू रहेगी स्कीम?
Indian Railways: रेलवे ने रेलवन एप से बुक किए गए जनरल टिकटों पर छूट की घोषणा की है। यूपीआई, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करने पर यात्रियों का यह छूट मिलेगी। यह आज से लागू हो गया।
- Written By: रंजन कुमार
ट्रेन टिकट बुकिंग।
General Ticket Discount: भारतीय रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवन एप के माध्यम से बुक की जाने वाली अनरिजर्व्ड टिकट यानी जनरल टिकट पर डिस्काउंट देने की स्कीम शुरू की है। ये स्कीम आज यानी 14 जनवरी 2026 से रेलवन एप के जरिए जनरल टिकट बुक करने पर लाभ दे रही है। UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से टिकट का पेमेंट करने पर 3% तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
इतना ही नहीं पैसेंजर टिकट बुक करते वक्त R-वॉलेट से पेमेंट करते हैं तो उन्हें दोगुना फायदा मिलने वाला है। रेलवे ने R-वॉलेट से भुगतान किए जाने पर मिलने वाली छूट को बढ़ाकर 6% कर दिया गया है। बता दें, रेलवे पिछले कुछ दिनों से अपनी सेवाओं में विस्तार के साथ-साथ सुविधाओं का भी बढ़ोतरी कर रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को अधिक राहत पहुंचने की दिशा में काम कर रहा है।
नई स्कीम 14 जुलाई तक रहेगी लागू
रेलवे ने कहा है कि नई स्कीम 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। मतलब यात्रियों को 6 महीने तक इस डिस्काउंट का लाभ मिलने वाला है। रेलवे ने इस स्कीम का ऐलान 30 दिसंबर को किया था। इसे अब लागू कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Lonavala Landslide: मुंबई-पुणे रूट पर डेक्कन क्वीन समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें 17 जुलाई तक रद्द; रेलवे अलर्ट
TRAI Call Rules: 1600 और 140 सीरीज से आ रही फोन कॉल्स पर ट्राई ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अहम नियम
#RailOne ऐप — रेल यात्रा से जुड़ी हर ज़रूरत का ऑल-इन-वन समाधान! 🚉📲
अभी डाउनलोड करें और अपनी यात्रा को बनाएं और भी सहज, सुविधाजनक और स्मार्ट pic.twitter.com/NPYat1qWyO — Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 13, 2026
कैसे मिलेगा डिस्काउंट?
भारतीय रेलवे ने कहा है कि ये 3% और 6% डिस्काउंट सिर्फ और सिर्फ RailOne एप पर मिलेगा। मतलब कोई यात्री किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या वेबसाइट से जनरल टिकट बुक करता है तो उसे इस डिस्काउंट का लाभ नहीं मिलेगा। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को ऑफिशियल एप की तरफ शिफ्ट करना है। स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ को कम करना भी उद्देश्य है।
यह भी पढ़ें: आज से बदला ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, ऐसे लोग इस खास समय में नहीं बुक कर पाएंगे टिकट
स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया
- आप सबसे पहले अपने मोबाइल में RailOne एप को डाउनलोड कर लें।
- अब इस एप में रजिस्ट्रेशन करें। अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग वाला ऑप्शन सेलेक्ट कर लें।
- यात्री से जुड़ीं जानकारियां भर दें। इसके बाद पेमेंट पेज पर जाएं।
- फिर UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट कर दें।
- अब आपको टिकट पर डिस्काउंट मिल जाएगा।
