Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘डेरा सच्चा सौदा’ के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली 40 दिन की पैरोल

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Oct 14, 2022 | 12:47 PM

FILE- PHOTO

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख (Dera Sacha Sauda chief) गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) की 40 दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह कदम आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उठाया गया है।

आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले, डेरा प्रमुख को जून में एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था और फरवरी में उसकी तीन सप्ताह की फर्लो मंजूर की गई थी। गुरमीत राम रहीम डेरा के सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम पर दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के दोष में 20 साल कारावास की सजा भुगत रहा है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।

सम्बंधित ख़बरें

बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार सुनारिया जेल से आया बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ दायर याचिका खारिज, 30 दिन की पैरोल के बाद गुरमीत राम रहीम जेल रवाना

गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड में किया बरी

गुरमीत राम रहीम को 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 2019 में 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया था। (एजेंसी)

Dera sacha sauda chief gurmeet ram rahim singh granted 40 day parole

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2022 | 12:47 PM

Topics:  

  • gurmeet ram rahim singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.