Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार विधानसभा में गरजे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कहा- बीजेपी राज्यों में फैला रही है नफरत

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Mar 03, 2023 | 04:19 PM

Photo - ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के बजट सत्र के पांचवें दिन पर विपक्ष और राज्य सरकार एक-दूसरे पर जमकर बरसे। तमिलनाडु (Tamil Nadu) मामले में बीजेपी (BJP) के सवालों करने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम खाली अफवाह फैलाना है। ये लोग भारत माता की जय बोलकर राज्यों में नफरत फैला रहे है। बीजेपी ने विधानसभा में तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों पर हिंसा का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) बोले कि, तमिलनाडु में बिहार के 12 श्रमिकों पर हमला हुआ और उनकी हत्या की गई है। राज्य सरकार को जांच करानी चाहिए, लेकिन तेजस्वी वहां केक काटने जा रहे हैं। इस पर तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। अगर आपको हम पर विश्वास नहीं तो आपके केंद्र में गृह मंत्री हैं उनसे जांच करवाईए।  

तेजस्वी ने आगे कहा कि, बीजेपी वाले भारत माता की जय बोलते हैं और देश राज्यों के बीच नफरत फैलाते हैं। ये कैसी देशभक्ति है? बिहार और तमिलनाडु की सरकार ऐसी घटना को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी सरकार दोषी पाए जाने वालों को सख्त से सख्त सजा देगी। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो पब्लिश किए गए हैं, वे फर्जी हैं। नेता प्रतिपक्ष क्या आप वीडियो देखकर बता सकते हैं कि उसमें बिहारी कौन है। हम पर विश्वास नहीं है तो आप आपने गृह मंत्री से जांच करवाईए। 

आप 'भारत माता की जय' कहते हैं तो आप प्रदेशों में घृणा क्यों फैलाते हैं? यह कैसी देश भक्ति है?…अगर आपको हम पर विश्वास नहीं तो आपके केंद्र में गृह मंत्री हैं उनसे जांच करवाईए: तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहार के श्रमिकों पर हुए हमले पर बिहार विधानसभा में राज्य के उप CM तेजस्वी यादव pic.twitter.com/UbS2v4Ym4x — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2023

सम्बंधित ख़बरें

नरसंहार का खुला आह्वान…हिमंत के ‘पॉइंट ब्लैंक शॉट’ वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग

एक मुल्ला नहीं बोलेगा, राजवाहा पर… अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान वायरल, Video देखें

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को आयुष्मान भारत से दूर रखा, अब भाजपा देगी स्वास्थ्य कवच, नितिन नबीन का AAP पर हमला

2029 से पहले बदलेंगे राज्य के समीकरण, यूबीटी-बीजेपी आएंगे साथ, लक्ष्मण हाके की सनसनीखेज भविष्यवाणी

सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले को देखने का निर्देश दिया। सीएम नीतीश बोले, मैंने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे प्रदेश के श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिए है।

पुरानी घटनाओं के हैं वीडियो: तेजस्वी

तेजस्वी बोले कि, तमिलनाडु डीजीपी डॉ. सी शैलेंद्र बाबू ने बताया कि, ये दोनों वायरल वीडियो त्रिपुर और कोयंबटूर में हुईं पुरानी घटनाओं के हैं। वीडियो में तमिलनाडु के कुछ लोग और बिहार के श्रमिकों के बीच संघर्ष के नहीं हैं। वहां किसी तरह का कोई संघर्ष नहीं हुआ था। तेजस्वी यादव ने आगे कहा, अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वह सरकार को उपलब्ध कराए।

तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि जो वीडियो जारी किए गए हैं वो फर्जी हैं। पुलिस बिहार के लोगों से पता करने की कोशिश कर रही है कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है।अब तक ऐसी कोई बात प्रकाश में नहीं आई है: तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहार के श्रमिकों पर हुए हमले पर ADG मुख्यालय जेएस गंगवार, बिहार pic.twitter.com/GjeW0HJpvF — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2023

तमिलनाडु केक खाने जाते हैं हमरे उपमुख्यमंत्री: सिन्हा 

बीजेपी के नेता विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अगर यह मामला गलत निकला तो वे सदन में सार्वजनिक माफी मांग लेंगे। तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन मनाने और केक खाने जाते हैं, तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले हो रहे हैं,  लेकिन हमारे उपमुख्यमंत्री इस पर बात नहीं करते।

Deputy cm tejashwi yadav thundered in bihar assembly said bjp is spreading hatred in the states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2023 | 04:19 PM

Topics:  

  • BJP
  • Tamil Nadu
  • Vijay Sinha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.