Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केंद्रीय सचिवालय में हुआ बड़ा फेरबदल; बदल गए 20 सचिवों के विभाग, जानें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

केंद्रीय सचिवालय में आज अचानक से बड़ा बदलाव हुआ, जिसमें 20 सचिवों के विभाग बदल गए। आरके सिंह को नया रक्षा सचिव बनाने के साथ साथ पुण्य सलिल श्रीवास्तव को नया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव और दीप्ति उमाशंकर को राष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया है।

  • By शुभम पाठक
Updated On: Aug 16, 2024 | 09:01 PM

केंद्रीय सचिवालय (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय सचिवालय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है और 20 सचिवों के विभाग बदले गए हैं। इसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि अब सचिवालय के नए रक्षा सचिव आरके सिंह को बनाया गया है। केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी आरके सिंह 31 अक्टूबर को रक्षा सचिव का पदभार संभालेंगे।

आरके सिंह को नया रक्षा सचिव बनाने के साथ साथ पुण्य सलिल श्रीवास्तव को नया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव और दीप्ति उमाशंकर को राष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके सात ही वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के विवेक जोशी को कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी नागराजू मद्दिराला को वित्तीय सेवा सचिव नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:-दिल्ली चुनाव में साथ लड़ेगे कांग्रेस और ‘आप’! मनीष सिसोदिया ने गठबंधन से उठाया पर्दा

इनको मिली नई जिम्मेदारी

केंद्रीय सचिवालय में हुए बड़ा बदलाव में मध्य प्रदेश कैडर की 1992 बैच की आईएएस अधिकारी, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, सचिव नीलम शम्मी राव को भारत सरकार में सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के राष्ट्रीय आयोग में सचिव के पद और वेतन के साथ नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही बता दें कि पंचायती राज मंत्रालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर कुमार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, कटिकिथला श्रीनिवास को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज गोविल को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं वंदना गुरनानी सचिव (समन्वय) को कैबिनेट सचिवालय नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:-आरजी कर अस्पताल में हिंसा पर भड़का कोलकाता HC, राज्य मशीनरी को बताया जिम्मेदार

संजीव कुमार को मिला रक्षा उत्पादन विभाग

वहीं संजीव कुमार को रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय की विशेष सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी दीप्ति गौर मुखर्जी को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं।

Departments of 20 secretaries changed know who got what responsibility

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 09:01 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.