Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ

Delhi-Varanasi Bullet Train Project: दिल्ली से वाराणसी का सफर अब महज 4 घंटे में पूरा होगा। सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से लखनऊ, अयोध्या और नोएडा समेत यूपी के 14 शहरों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 12, 2026 | 02:53 PM

दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi-Varanasi Bullet Train Route Map: मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस पर तेजी का काम चल रहा है। इसी बीच अब सरकार ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को भी रफ्तार देना शुरू कर दिया है। रेलवे के इस से प्रोजेक्ट से दिल्ली और यूपी के बीच रेल यात्रा और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। 

दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन लखनऊ से गुजरते हुए जाएगी और दोनों शहरों के बीच की दूरी को महज दो घंटे में पूरा करेगी। जबकि बुलेट ट्रेन से दिल्ली और वाराणसी की दूरी केवल चार घंटे की ही रह जाएगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इस हाई स्पीट बुलेट ट्रेन परियोजना से दिल्ली, नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के 14 बड़ें शहरों भी मिलेगा। 

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में क्या होगा खास?

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेवले ने कुछ जानकारियों जारी है। इसके तहत दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में लखनऊ के पास एक 135 किमी लंबी लिंक लाइन बनाई जाएगी। इस लिंक लाइन को सीधे अयोध्या से जोड़ा जाएगा। अयोध्या के माध्यम से प्रयागराज, भदोही और रायबरेली में रहने वाले लोग भी इस बुलेट ट्रेन का फायदा उठा पाएंगे। रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को 2035 से 2040 तक पूरा करने का टारगेट रखा है। 

सम्बंधित ख़बरें

ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप

NEET के अलावा ये 7 परीक्षाएं हो चुकी है पेपर LEAK का शिकार, देखें पिछले पांच साल की लिस्ट

होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…

Explainer: भारत पर मंडरा रहा है आर्थिक संकट? PM मोदी को क्यों करनी पड़ी जनता से अपील, समझिए पूरा गणित

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से देश की राजधानी और लखनऊ के बीच दूरी केवल 2 घंटों की रह जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के बाद यह देश का दूसरा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट होगा। दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेज रफ्तार वाली ट्रेनों की बात करें तो फिलहाल दोनों शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन चलती है। वंदे भारत दिल्ली से लखनऊ तक का सफर तक करने में  6 घंटे 25 मिनट का समय लेती है। 

क्या होगा दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का रूट

रेवले की मुताबित, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन राजधानी दिल्ली के सराय काले खां रेलवे स्टोटश से शुरू होकर नोएडा सेक्टर 146, नोएडा एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ तक का सफर दो घंटे में पूरा करेगी। इसके बाद ट्रेन अयोध्या, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही रेवले स्टेशन से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। इस रूट की लंबाई 865 किलोमीटर की होगी। 

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का प्रस्तावित रूट (AI जनरेटेड फोटो)

दिल्ली से पटना तक को मिलेगा लाभ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक कार्यक्रम में दावा किया कि, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन के जरिए दोनों शहरों के बीच यात्रा महज 3 घंटे 50 मिनट में पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि, इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का फायदा न सिर्फ उत्तर प्रदेश के शहरों बल्कि इससे पटना को भी लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद लोग हवाई यात्रा के बजाय ट्रेनों को अधिक प्राथमिकता देंगे।

यह भी पढ़ें-  एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास

बता दें कि सरकार दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को भी हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने को लेकर तेजी से काम कर रही है। इसके तहत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का गठन किया गया है। वहीं, रेल मंत्रालय भूमि अधिग्रहण और जरूरी मंजूरियों की प्रक्रिया भी समय पर पूरी करने की तैयारी में जुटा है। 

Delhi varanasi bullet train project route travel time ayodhya link line

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 02:53 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Bullet Train
  • Delhi
  • India
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.