-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Delhi Uttarakhand Heavy Rain School Closed
दिल्ली-उत्तराखंड में बारिश ने मचाया हाहाकार, नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत, स्कूल बंद
- Written By: किर्तेश ढोबले
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज में एक अन्य घटना में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली कम से कम 10 उड़ानों का गंतव्य बदलकर दूसरे हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। इनमें से आठ उड़ानों को जयपुर और दो को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत उत्तराखंड में बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। भारी बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए और गाजीपुर में 22 वर्षीय एक महिला और उसका बच्चा डूब गया। प्रमुख इलाकों में यातायात जाम हो गया और सड़कें नदियों जैसी दिखने लगीं, जिससे लोग जहां-तहां फंस गए। मूसलाधार बारिश के कारण मौसम विभाग ने राष्ट्रीय बाढ़ दिशानिर्देश बुलेटिन में दिल्ली को ‘चिंता वाले क्षेत्रों’ की सूची में शामिल किया। विभाग ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने, खिड़कियों और दरवाजों को सुरक्षित रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने घोषणा की कि भारी बारिश के कारण शहर में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम हुई बहुत भारी बारिश और कल भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूल एक अगस्त को बंद रहेंगे।”
गाजीपुर पुलिस के अनुसार, तनुजा और उनका तीन वर्षीय बेटा प्रियांश साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान खरीदने के लिए निकले थे कि तभी जलभराव के कारण वे नाले में फिसल गए और डूब गए। यह घटना खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास हुई, जहां सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा था। भारी बारिश के कारण उत्तरी दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में रॉबिन सिनेमा के पास एक मकान ढह गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज में एक अन्य घटना में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
DTC बसों में 1 अगस्त से पिंक टिकट बंद, फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा अनिवार्य
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
यह भी पढे़ं :- पहली बारिश में ही बंद हो गए दिल्ली एम्स के ऑपरेशन थिएटर, स्टोर रूम तक पानी घुसा
हवाई यातायात प्रभावित
खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली कम से कम 10 उड़ानों का गंतव्य बदलकर दूसरे हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। इनमें से आठ उड़ानों को जयपुर और दो को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमानन कंपनियों ने और भी उड़ानों में व्यवधान की आशंका जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर के मानक मौसम केंद्र सफदरजंग में शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच 79.2 मिमी बारिश दर्ज की गई; जबकि मयूर विहार में 119 मिमी; दिल्ली विश्वविद्यालय में 77.5 मिमी; पूसा में 66.5 मिमी; और पालम वेधशाला में 43.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘आम लोगों को कम से कम असुविधा सुनिश्चित करने के अलावा, उन्हें कोचिंग सेंटरों सहित जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर समस्याओं का विशेष रूप से समाधान करने की सलाह दी जाती है।”
कई इलाकों में जलभराव
भारी बारिश के कारण जलभराव से लुटियंस दिल्ली और गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात की व्यवस्था बिगड़ गई थी। ओल्ड राजेंद्र नगर में जहां छात्र एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत का विरोध कर रहे थे, वहां घुटनों तक पानी भर गया। कनॉट प्लेस में कई शोरूम और रेस्तरां में पानी घुस गया। बड़े पैमाने पर जलभराव के कारण यातायात पुलिस ने परामर्श जारी कर यात्रियों से कुछ सड़कों से बचने के लिए कहा। यातायात पुलिस के मुताबिक, मूलचंद से चिराग दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग, अणुव्रत मार्ग, आउटर रिंग रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए और जलभराव को देखते हुए यात्रियों को उन रास्तों के बारे में भी अवगत कराया। उसने बताया कि भारी बारिश के कारण कश्मीरी गेट, करोल बाग और प्रगति मैदान सहित कई इलाके जलमग्न हो गए।
यह भी पढे़ं :-दिल्ली एनसीआर में रह रहे हैं तो हो जाएं सावधान, झमा-झम बारिश के बाद मौसम विभाग ने किया ये ऐलान
दिल्ली नगर निगम ने बताया कि उसे दिल्ली के विभिन्न इलाकों से जलभराव की चार शिकायतें और पेड़ गिरने की तीन कॉल मिली हैं। शहर भर में बिजली कटौती की भी खबरें हैं। पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की चारदीवारी बाहर खड़ी कारों पर गिर गई, जबकि नीचे की सड़क धंस गई। दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में जलभराव वाली सड़कों पर चप्पलें तैरती देखी गईं, जबकि वाहन रेंग रहे थे। प्रगति मैदान सुरंग में भी जलभराव के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। आईटीओ चौराहा, धौला कुआं क्षेत्र और हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण यातायात जाम हो गया।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बारिश का पानी घुस गया, जहां ऑनलाइन साझा की गई एक कथित तस्वीर में लोग घुटनों तक पानी में बैठे दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर इस स्थिति को लेकर निशाना साधा और उस पर लापरवाही और कुप्रबंधन का आरोप लगाया। आतिशी ने कहा कि शहर की सरकार और एमसीडी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले दो घंटों में दिल्ली में बहुत भारी बारिश हुई है। दिल्ली सरकार और एमसीडी निचले इलाकों और जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।” राष्ट्रीय राजधानी में दिन में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने पांच अगस्त तक शहर में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi uttarakhand heavy rain school closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
White Butter Benefits: हड्डियों और त्वचा के लिए वरदान है घर का सफेद मक्खन, जानिए इसे खाने का सही तरीका
Jul 16, 2026 | 12:21 PMमहाराष्ट्र में बढ़े बिजली बिल पर घमासान, कांग्रेस ने वसूली पर रोक लगाने की उठाई मांग
Jul 16, 2026 | 12:09 PMPM Modi कल जींद से दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, हरियाणा में विशेष तैयारियां पूरी
Jul 16, 2026 | 12:08 PMठाणे के विकास में कच्छी समाज का योगदान, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया समाजरत्नों को किया सम्मानित
Jul 16, 2026 | 12:08 PMHC के हंटर के बाद जागी नागपुर मनपा: बारिश से पहले गड्ढों का अंतिम संस्कार शुरू, मंगलवारी जोन ने मारी बाजी!
Jul 16, 2026 | 12:04 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: हिंदू पक्ष का बड़ा प्रस्ताव, मेवात में मस्जिद के लिए 10 एकड़ जमीन देने की पेशकश
Jul 16, 2026 | 11:59 AMमुरैना में बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला पिता, दोस्तों के साथ की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम
Jul 16, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














