पहली बारिश में ही बंद हो गए दिल्ली एम्स के ऑपरेशन थिएटर, स्टोर रूम तक पानी घुसा

दिल्ली की पहली बारिश ने ही वहां के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। कई इलाकों में कमर तक पानी पहुंच गया। जिसकी वजह से अस्पताल से लेकर ऑफिस भी प्रभावित हुए है। वहीं राज्य और केंद्र सरकार ब्लेम गेम खेलने में लगी है। दिल्ली के इस हालत के लिए दोनों एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।
delhi aiims
( सौजन्य : X )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पहली बारिश में ही बंद हो गए दिल्ली एम्स के ऑपरेशन थिएटर, स्टोर रूम तक पानी घुसाराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री हो गई है। जिसका असर सड़क से लेकर अस्पतालों तक दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली के कई पॉश इलाकों से अजीब नजारा देखने को मिला। शुक्रवार को संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए कई नेता पानी में डुबकी लगाते नजर आए, वहीं कुछ नेताओं ने गोद का सहारा लिया। अब दिल्ली की पहली बारिश का असर अस्पतालों में भी दिखना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक AIIMS के कई ऑपरेशन थिएटरों को बंद कर दिया गया है।

एम्स के कई ऑपरेशन थिएटर बंद होना का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। कई सर्जरी को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं इमरजेंसी सर्जरी को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है। अस्पताल के नीचले हिस्से में पानी भरने की वजह से बिजली काट दी गई। नीचले फ्लोर पर मौजूद स्टोर रुम में भी पानी पहुंच चुका है। जिसकी वजह से कुछ समय के लिए ऑपरेशन को रोक दिया गया है। एम्स न्यूरो सर्जरी, एम्स ट्रामा सेंटर में सुबह से शाम तक एक भी ऑपरेशन नहीं हो पाए। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार की ये कैसी तैयारी है जो पहले ही परीक्षा में फेल होती नजर आ रही है?

आरोप-प्रत्यारोप का गेम

दिल्ली के इस हालत को लेकर बीजेपी ने दिल्ली सरकार को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि नालियों की सफाई नहीं करवाई गई जिसकी वजह से सड़क पर पानी जम गया। जिससे दिल्ली वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के इस हालत का जिम्मेदार गृह मंत्री को बताया है। कुल मिलाकर दोनों पार्टियां आरोप-प्रत्यारोप का गेम खेल रही है।

जल मंत्री की सफाई

इस मुद्दे को लेकर आप की सबसे एक्टिव नेतआओं में एक अतिशी ने कहा कि पिछले साल 200 हॉटस्पॉट को नोट किया गया था। उसमें से 40 को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसकी निगरानी की जा रही है। साथ ही उन्होंने सफाई देते हुए यह भी कहा कि दिल्ली के नालों की झमता से अधिक बारिश होने के कारण दिल्ली के सड़को का ये हाल हो गया है। इससे निपटारा करने के लिए उन्होंने एक आपात बैठक भी की है। जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें आने वाली बारिश की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com