Aaj Ka Mausam: आज भी बरसेगी आफत! दिल्ली-NCR वालों के लिए बड़ी चेतावनी, अलर्ट पर ये 3 राज्य
Today Weather Forecast: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश लगातार हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित..
- Written By: अमन उपाध्याय
आज का मौसम, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Today Weather Report: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को भी लोगों को राहत मिलने की संभावना खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से तीन राज्यों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
सोमवार को राजधानी दिल्ली में दिनभर बारिश होती रही, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली और एनसीआर के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि 5 सितंबर तक यह बरसात का दौर जारी रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बरसात रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज 2 सितंबर को लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, अमेठी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, मेरठ, रामपुर, बहराइच, प्रयागराज, हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, खेरी बदायूं और पीलीभीत में तेज बारिश हो सकती है। अनुमान है कि इन इलाकों में बारिश की रफ्तार करीब 15 मिमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी; अगले 8 घंटे बेहद भारी, इन 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
बिहार में भी अलर्ट जारी
वहीं, बिहार के 12 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके चलते कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट वाले जिलों में समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- कश्मीर से आना था दिल्ली…पहुंचे गए जयपुर, अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; जानें का है कारण?
इन राज्यों में अलर्ट घोषित
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के लिए देहरादून और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी गंभीर आपदाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में भी 15 मिमी से अधिक वर्षा होने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में बाढ़ और पानी भरने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
