अमित शाह इस्तीफा दें! देश को दमदार गृह मंत्री की जरूरत; दिल्ली ब्लास्ट पर सियासी बवाल

Delhi Blast: बीते रोज दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट पर अब पूरे विपक्ष ने देश के गृह मंत्री Amit Shah पर महला बोल दिया है। विपक्षी दलों ने इसे खुफिया विफलता बताते हुए चौतरफा हमला बोला है।
delhi-red-fort-blast-political-controversy-opposition-demands-amit-shah-resignation-bjp-hits-back
दिल्ली ब्लास्ट पर सियासी बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Opposition Demand Amit Shah Resignation on Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके ने देश की राजधानी को दहला दिया है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद अब सियासी तूफान उठ खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे बड़ी खुफिया विफलता बताते हुए केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला बोल दिया है। कांग्रेस समेत कई दलों ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने इस त्रासदी के लिए सीधे तौर पर अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा? अमित शाह सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा देकर घर जाना चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री कल चुनावों में व्यस्त थे। राय ने पुलवामा और पहलगाम हमलों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अगर घुसपैठ नहीं हो रही है तो ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं?

'सबसे अयोग्य गृह मंत्री'

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने अमित शाह को 'आजाद भारत का सबसे अयोग्य गृह मंत्री' करार दिया। उन्होंने दिल्ली, मणिपुर, पुलवामा और पहलगाम में विफलताओं की गिनती कराई। खरगे ने पीएम मोदी पर भी तंज कसते हुए पूछा कि क्या वह गुजरात के राज़ खुलने के डर से शाह पर कार्रवाई करने से डर रहे हैं? टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि भारत को 'नफरत अभियान मंत्री' नहीं, 'सक्षम गृह मंत्री' चाहिए। वहीं, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इसे 'आंतरिक सुरक्षा में गंभीर चूक' बताते हुए कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। महाराष्ट्र कांग्रेस के नाना पटोले ने भी कहा कि केंद्र को जवाब देना होगा कि राजधानी क्यों असुरक्षित है।

बीजेपी का जोरदार पलटवार

विपक्ष के इन तीखे हमलों पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने विपक्षी दलों पर एक राष्ट्रीय त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ऐसे समय में जब जांच चल रही है, विपक्ष को सुरक्षा एजेंसियों का समर्थन करने के बजाय उन पर सवाल उठाने में व्यस्त है। मालवीय ने कांग्रेस पर 'बेशर्म' और 'राष्ट्रीय हितों के खिलाफ' काम करने वाला बताया। यह धमाका सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com