Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लॉरेंस गैंग पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का एक्शन, पंजाब सहित अन्य राज्यों से 7 शार्प शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को 7 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पंजाब सहित देश के कई अन्य राज्यों से हुई हैं। सभी शूटर्स लॉरेंश गैंग से संबंधित हैं।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Oct 25, 2024 | 05:13 PM

लॉरेंस बिश्नोई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः सरकार और पुलिस की नाक का सवाल बन चुके लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस एक्शन में आ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को 7 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पंजाब सहित देश के कई अन्य राज्यों से हुई हैं। इन शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से निश्चित तौर पर लॉरेंस के नेटवर्क गहरी चोट पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार शूटर्स से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इसके साथ ही लॉरेंस गैंग के कई अन्य शूटर्स की भी शिनाख्त हुई। जिसके बाद माना जा रहा हैं, जल्द ही पुलिस अन्य शूटर्स को भी गिरफ्तार करेगी। दिल्ली पुलिस द्वारा लॉरेंस गैंग के खिलाफ पैन इंडिया मुहिम चलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: चंपई सोरेन ने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन

सम्बंधित ख़बरें

ड्राइवर को बनाया बंधक, आंखों पर बांधी पट्टी; पढ़िए यवतमाल में हुए सनसनीखेज तुअर लूट का खुलासा की पूरी कहानी

कोलंबी क्षेत्र में अवैध डीज़ल भंडारण पर छापा, 71 हजार का माल जब्त, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

Lakhandur Molestation: घर में घुसकर 65 वर्षीय महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर मामला दर्ज

डराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत

अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित

इससे पूर्व खूफियां जांच एंजेंसी (NATIONAL INVESTIGATION AGENCY) लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख के इनाम की घोषणा कर चुकी है। उस पर 2022 में दर्ज दो एनआईए मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। अनमोल बिश्नोई जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। पुलिस व एजेंसियों द्वारा कहा जा रहा है कि विदेश में बैठक कर वह भारत में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा है। हालही में हुए बाबा सिद्दीकी हाई प्रोफाइल मर्डर केस के बाद अनमोल का ना चर्चा में आया है। इसके साथ ही वह अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में भी वांटेड है।

अनमोल पर इनाम की घोषणा संगठित अपराध और उससे जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एनआईए के प्रयासों का हिस्सा है। अधिकारी अनमोल बिश्नोई के ठिकाने के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आने का आग्रह कर रहे हैं। अनमोल विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है और उसे संगठित अपराध में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है। अधिकारियों का मानना ​​है कि उसकी गिरफ्तारी से पूरे क्षेत्र में अवैध संचालन में शामिल व्यापक नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

एनआईए ने 32 स्थानों पर की थी छापेमारी

गौरतलब है कि जनवरी में NIA की कई टीमों ने एक साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली और यूपी में कुल 32 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें दो पिस्तौल, दो मैगजीन और गोला-बारूद के साथ-साथ 4.60 लाख रुपये की नकदी, दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद हुए थे। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ सहित उसके साथियों के निर्देश पर यूए(पी)ए के तहत चलाए जा रहे संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ एनआईए द्वारा दर्ज मामले में कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की गई।

लॉरेंश गैंग ने के हाई प्रोफाइल अपराध

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले लॉरेंस का अब तक कई हाई प्रोफाइल अपराधों में हाथ रहा है। जिसमें सिंगर सिद्धु मूसेवाला, करणी सेना प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी और एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाने का आरोप है। इसके अलावा सलमान खान के घर पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी का भी लॉरेंस आरोपी है।

Delhi police action against lawrence bishnoi gang 7 shooters arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 04:53 PM

Topics:  

  • Crime
  • Lawrence Bishnoi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.